Skip to main content

कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने बुधवार को खकनार जनपद पंचायत अंतर्गत दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत ताजनापुर में विकासात्मक गतिविधियों का विस्तृत जायजा लिया।

 


कलेक्टर श्री हर्ष सिंह बुधवार को खकनार जनपद पंचायत अंतर्गत दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत ताजनापुर में विकासात्मक गतिविधियों का विस्तृत जायजा लिया।

✅ ‘‘एक बगिया मां के नाम’’ योजना की समीक्षा

जिले में शासकीय योजनाओं का जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री सिंह ने शासन की महत्वपूर्ण योजना ‘‘एक बगिया मां के नाम’’ के तहत हितग्राही श्रीमती रमीबाई लक्ष्मण के खेत में लगाए गए संतरे के पौधों का अवलोकन किया। उन्होंने पौधों की संख्या, वृद्धि और देखभाल की स्थिति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

इसी कड़ी में कलेक्टर श्री सिंह ने ग्राम पंचायत के तहत मनरेगा अंतर्गत चल रहे कार्यों एवं प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत निर्माण कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने पेयजल उपलब्धता पर भी चर्चा की। उन्होंने ग्रामीणों द्वारा बताई गई समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए समाधान का आश्वासन दिया।

✅ निर्माणाधीन कार्यों की देखी प्रगति

निरीक्षण की कड़ी में कलेक्टर श्री सिंह ने ग्राम में निर्माणाधीन उप स्वास्थ्य केंद्र का अवलोकन किया। यह केंद्र जल्द तैयार होकर ग्रामीणों को बेहतर और समय पर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराएगा। वहीं निर्माणाधीन पंचायत भवन का कार्य, उसकी गुणवत्ता तथा डिज़ाइन का भी गहन अवलोकन किया गया। इसके पश्चात कलेक्टर श्री सिंह ने स्थानीय शाला का निरीक्षण किया, जहाँ उन्होंने बच्चों से बातचीत की, सवाल-जवाब किये एवं उन्हें नियमित रूप से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया।

✅ स्मार्ट क्लास देखकर कलेक्टर ने व्यक्त की प्रसन्नता

निरीक्षण की श्रृंखला में कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय खकनार का निरीक्षण कर शैक्षणिक गतिविधियों और सुविधाओं का विस्तृत अवलोकन किया। विद्यालय में संचालित स्मार्ट क्लास देखकर कलेक्टर ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने शाला में विद्यार्थियों को बड़ी स्क्रीन के माध्यम से दिये जा रहे आधुनिक शिक्षण की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी तकनीक बच्चों के सीखने की क्षमता को और बढ़ाती है। कलेक्टर श्री सिंह ने विद्यालय की कंप्यूटर लैब का भी निरीक्षण किया। लैब में उपलब्ध कंप्यूटर, डिजिटल संसाधन और बच्चों की सक्रिय भागीदारी को देखते हुए प्रशंसा की।

✅ मार्च 2026 तक बनकर तैयार होगा 50 सीटर डिग्रीकॉलेज

इस दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने खकनार में निर्माणाधीन महाविद्यालय भवन का जायज़ा लिया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता, गति और डिज़ाइन की समीक्षा की तथा अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। कॉलेज भवन तैयार होने से क्षेत्र में उच्च शिक्षा सुविधाओं का और अधिक विस्तार होगा। विदित है कि, खकनार में 50 सीटर डिग्रीकॉलेज का कार्य निर्माणाधीन है, जिसके मार्च 2026 तक कार्य पूरा होने की संभावना है।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने उपस्थित राजस्व अधिकारियों को एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण) कार्यों तथा फॉर्मर रजिस्ट्री कार्यों में वृद्धि हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री सृजन वर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती पल्लवी पुराणिक, जनपद सीईओ श्रीमती वंदना कैथल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

आप देख रहे है 👇



Comments

Popular posts from this blog

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...