सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री हर्ष सिंह ने शनिवार को ग्राम पंचायत अम्बा का दौरा किया। उन्होंने स्थल पर पहुंचकर अब्सेंट, पलायन एवं अन्य मतदाताओं की स्थिति का सूचीवार विस्तृत अवलोकन किया।

 


बुरहानपुर  जिले में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण- 2026 अंतर्गत कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री हर्ष सिंह ने शनिवार को ग्राम पंचायत अम्बा का दौरा किया। उन्होंने स्थल पर पहुंचकर अब्सेंट, पलायन एवं अन्य मतदाताओं की स्थिति का सूचीवार विस्तृत अवलोकन किया। 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने गांव में भ्रमण कर मतदाताओं से सीधे संवाद किया और यह जानकारी ली कि उनके नाम मतदाता सूची में सही रूप से दर्ज हैं या नहीं। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सिंह ने बताया कि मतदाता सूची को सुदृढ़ और शुद्ध करने का कार्य तेजी से जारी है और प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सूची में जोड़ना हमारी प्राथमिकता है।

ग्राम अम्बा के बाद उन्होंने फाल्या मलगांव का निरीक्षण किया। यहां ग्रामीणों से चर्चा करते हुए उन्होंने नाम जोड़ने-हटाने की प्रक्रियाओं की जानकारी ली। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सिंह ने निरीक्षण के दौरान नो मैपिंग की स्थिति की भी जांच की और इस संबंध में तहसीलदार एवं बीएलओ को आवश्यक निर्देश दिए कि सभी प्रविष्टियां समय पर और सही रूप से सुनिश्चित की जाएं।

इसके पश्चात् देर शाम जिला निर्वाचन अधिकारी श्री हर्ष सिंह ने बोरी बुजुर्ग क्षेत्र के पंचायत कार्यालय का भ्रमण कर चल रहे एसआईआर कार्यों का अवलोकन किया। उन्होंने दल को निर्देश दिए कि हर पात्र मतदाता तक पहुंचकर डेटा का सत्यापन करें और विशेष पुनरीक्षण कार्य को पूर्ण पारदर्शिता के साथ समय सीमा में पूरा करें।

 विदित है कि जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सिंह के मार्गदर्शन में जिले में एसआईआर कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया गया है और निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सभी मानकों व निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जा रहा है।

  बुरहानपुर जिले ने डिजिटाइजेशन का कार्य निर्धारित समय सीमा से पूर्व ही पूरा कर लिया हैं। इस कार्य हेतु समय-सीमा 11 दिसंबर, 2025 निर्धारित की गयी है।

 निरीक्षण के दौरान एसडीएम नेपानगर श्री भागीरथ वाखला, तहसीलदार, सुपरवाईजर, बीएलओ, सचिव सहित अन्य उपस्थित रहे। मतदाता सूची को पारदर्शी, सटीक और अद्यतन बनाने की दिशा में जिला प्रशासन प्रयासरत् हैं। ‘‘मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था की आधारशिला है, इसलिए इसकी शुद्धता और पूर्णता सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है।’’

आप देख रहे है 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...