सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कलेक्टर श्री हर्ष सिंह की अध्यक्षता में डीएलसीसी की तिमाही बैठक आयोजित रही। बैठक के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने बैंकों में लंबित विभिन्न शासकीय योजनाओं अंतर्गत ऋण प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए।

 


मंगलवार को संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में कलेक्टर श्री हर्ष सिंह की अध्यक्षता में डीएलसीसी की तिमाही बैठक आयोजित रही। बैठक के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने बैंकों में लंबित विभिन्न शासकीय योजनाओं अंतर्गत ऋण प्रकरणों के त्वरित निराकरण के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए।

कलेक्टर श्री सिंह ने संयुक्त जिला कार्यालय में कॉल सेंटर स्थापित करने के निर्देश दिए, ताकि शाखा प्रबंधकों से प्रतिदिन सीधा संवाद स्थापित कर ऋण स्वीकृति एवं पेंडेंसी की विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सके।

कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि कॉल सेंटर के माध्यम से विभिन्न शासकीय योजनाओं अंतर्गत प्रगति की नियमित जानकारी ली जाएगी तथा दैनिक प्रगति रिपोर्ट पर भी समीक्षा की जायेगी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि केसों को अकारण लंबित न रखा जाए, यदि प्रस्तुत प्रकरण के दस्तावेजों में कोई कमी या त्रुटि हो, तो संबंधित विभाग को तुरंत अवगत कराया जाए, ताकि लाभार्थियों को अनावश्यक विलंब का सामना न करना पड़े।

बैठक के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने समस्त बैंकों के जिला समन्वयकों से कहा कि, प्रकरणों के निराकरण में गति लाने पर विशेष जोर देवें। उन्होंने कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य जिले के पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं का समयबद्ध लाभ उपलब्ध कराना है, इसलिए प्रत्येक स्तर पर जिम्मेदारी एवं पारदर्शिता के साथ कार्य किया जाए।


कलेक्टर श्री सिंह ने विभागों को नियमित मॉनिटरिंग करने और सभी योजनाओं की प्रगति का अद्यतन विवरण बैठक में प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गंगाराम मार्को, जिला पंचायत सीईओ श्री सृजन वर्मा, अग्रणी जिला अधिकारी आरबीआई से श्री रामनगर, अग्रणी जिला प्रबंधक श्री महावीर राय, विभागों के अधिकारीगण एवं बैंक अधिकारीगण मौजूद रहे।

आप देख रहे है 👇




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...