सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बुरहानपुर प्रधानमंत्री कृषक सूर्य मित्र योजना, कुसुम-बी योजना के अंतर्गत बुरहानपुर जिले के 101 पात्र आवेदक कृषकों का प्रधान कार्यालय भोपाल द्वारा सोलर पंप स्थापना हेतु चयन किया गया है। इस योजना के माध्यम से खेती में हरित उर्जा को बढ़ावा देना और सिंचाई की सुविधा आसान बनाना है। कुसुम-बी योजना से जिले के कृषकों को सस्ती, स्वच्छ एवं स्थायी ऊर्जा उपलब्ध होने के साथ-साथ सिंचाई लागत में कमी आएगी तथा किसान आर्थिक रूप से अधिक सशक्त होंगे।


मध्य प्रदेश बुरहानपुर जिले के 101 पात्र आवेदक कृषकों का प्रधान कार्यालय भोपाल द्वारा कलेक्टर श्री हर्ष सिंह के निर्देशन पर योजना अंतर्गत सोलर पंप स्थापना हेतु चयन किया गया

कुसुम-बी योजना अंतर्गत जिले में 101 कृषकों को मिलेगा सोलर पंप का लाभ

  बुरहानपुर प्रधानमंत्री कृषक सूर्य मित्र योजना, कुसुम-बी योजना के अंतर्गत बुरहानपुर जिले के 101 पात्र आवेदक कृषकों का प्रधान कार्यालय भोपाल द्वारा सोलर पंप स्थापना हेतु चयन किया गया है। कलेक्टर श्री हर्ष सिंह के निर्देशन पर योजना अंतर्गत कृषकों की सुविधा के लिये बुरहानपुर एवं खकनार में विशेष शिविर का आयोजन क्रमशः 19 एवं 20 जनवरी, 2026 को संपन्न हुआ।

शिविर में सोलर पंप स्थापना से संबंधित आवश्यक प्रक्रिया बतलाई गयी। योजना के तहत फंडिंग के लिये सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को नोडल बैंक के रूप में चयनित किया गया है। 

बैंक द्वारा किसानों के खातों को खोलते हुए कस्टमर इंफॉर्मेशन फाईल तैयार किए गए तथा सोलर पंप स्थापना हेतु कुसुम-बी के प्रदेश पोर्टल पर अल्टेरनेटिव इंवेस्टमेंट फंड का ऑनलाईन आवेदन किया गया।  

मध्यप्रदेश ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड, खंडवा संभाग जिला बुरहानपुर के प्रभारी अधिकारी श्री व्ही.के.दास द्वारा बताया गया कि कुसुम-बी योजना अंतर्गत कृषकों को 01 एचपी से 7.5 एचपी तक के सोलर पंप पर 90 प्रतिशत अनुदान राशि दी जायेगी, जिसमें 30 प्रतिशत केंद्र शासन एवं 60 प्रतिशत राज्य शासन द्वारा वहन किया जाएगा, जबकि शेष 10 प्रतिशत राशि कृषक अंशदान के रूप में देय होगी।

कृषि, उद्यानिकी, उर्जा, विद्युत विभाग एवं लीड बैंक के माध्यम से शिविर का सफल क्रियान्वयन किया गया। इस योजना के माध्यम से खेती में हरित उर्जा को बढ़ावा देना और सिंचाई की सुविधा आसान बनाना है। कुसुम-बी योजना से जिले के कृषकों को सस्ती, स्वच्छ एवं स्थायी ऊर्जा उपलब्ध होने के साथ-साथ सिंचाई लागत में कमी आएगी तथा किसान आर्थिक रूप से अधिक सशक्त होंगे।

चयनित किसानों के लिए अगला कदम

​जिन 101 पात्र आवेदकों का चयन हुआ है, उनके लिए सामान्य प्रक्रिया इस प्रकार होती है:

​अंशदान जमा करना: चयनित किसानों को अपना निर्धारित हिस्सा (Farmer Share) पोर्टल के माध्यम से जमा करना होगा।

​स्थल निरीक्षण: तकनीकी टीम खेत में आकर बोरवेल की गहराई और सोलर पैनल लगाने की जगह की जांच करेगी।

​स्थापना: भुगतान और सत्यापन के बाद, अधिकृत वेंडर द्वारा सोलर पंप लगा दिया जाएगा।

आप देख रहे है 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

बुरहानपुर जिले के नेपानगर के नवरा ग्राम में एक युवक ने युक्ति का गला काटकर कर दी हत्या बुरहानपुर जिला अस्पताल में किया पोस्टमार्टम

  आप देख रहे हैं प्रदेश पत्रिका से दीपक सोनवणे  की रिपोर्ट  बुरहानपुर जिले के नवरंग गांव में एक युवक ने एक युवती की गला काटकर हत्या कर दी हत्या  है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।यह घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है  घटना का विवरण यह घटना दिनांक 02/08/2025 शनिवार 12:00 बजे की है बताया जा रहा है कि युवक और युवती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद युवक ने धारदार हथियार से युवती का गला काट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम युक्ति भाग्यश्री का शव एसपी  देवेंद्र पाटीदार द्वारा  युवती के शव को  कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए  जिला अस्पताल ले जाया  गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी युवक रईस  की तलाश जारी है।  यह घटना शनिवार दोपहर 12:00 की है व्यक्ति की बहन सुभद्रा कटारे ने प्रशासन से लगाई दुहार की हत्यारे को अधिक से अधिक कड़ी सजा मिले । युवक का नाम रईस बताया जा रहा है जो नेपानगर निवासी है जो दूध का व्यापार करता है ...