सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत वाहनों की जांच हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत शनिवार को अपर कलेक्टर श्री वीरसिंह चौहान एवं परिवहन विभाग के दल द्वारा सेन्ट झेव्हियर्स स्कूल जैनाबाद, न्यू सरस्वती विद्या मंदिर सारोला एवं लक्कड़ वाला पब्लिक स्कूल सारोला आदि की करीबन 22 बसों की जांच की गई फस्ट एड बॉक्स नहीं पाये जाने पर ₹1000/- का जुर्माना लगाया गया

 


 बुरहानपुर जिले में कलेक्टर श्री हर्ष सिंह के निर्देशानुसार राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत वाहनों की जांच हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

 अभियान के तहत शनिवार को अपर कलेक्टर श्री वीरसिंह चौहान एवं परिवहन विभाग के दल द्वारा सेन्ट झेव्हियर्स स्कूल जैनाबाद, न्यू सरस्वती विद्या मंदिर सारोला एवं लक्कड़ वाला पब्लिक स्कूल सारोला आदि की करीबन 22 बसों की जांच की गई। जांच के दौरान बसों के परमिट, फिटनेस, बीमा, ड्राइविंग लाइसेंस, प्रदूषण प्रमाण पत्र, नंबर प्लेट, ड्राइवर/कंडक्टर वर्दी, फस्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र एवं पैनिक बटन आदि व्यवस्था को बारीकी देखा गया।

अपर कलेक्टर श्री वीरसिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि, जांच में न्यू सरस्वती विद्या मंदिर की 2 स्कूल बसों में फस्ट एड बॉक्स नहीं पाये जाने पर  ₹1000/- का जुर्माना लगाया गया वहीं लक्कड ़वाला पब्लिक स्कूल सारोला की 2 स्कूल बसों की फिटनेस स्थिति संतोषजनक नहीं पाए जाने पर उनकी फिटनेस निरस्त की गई।

 संबंधित बस मालिकों/स्कूल संचालकों को निर्देशित किया गया कि वे 2 दिवस के भीतर वाहनों से संबंधित सभी कमियों को दूर करें। साथ ही बिना फिटनेस के वाहन संचालन नहीं करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। 

निर्देशों का पालन नहीं किए जाने की स्थिति में मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कार्यवाही की जायेगी।

 जांच दल में परिवहन विभाग से श्री सी.एस. वाथम सहित अन्य शामिल रहे

आप देख रहे है 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...