सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नेपानगर 8.85 करोड़ घोटाला: जमाकर्ताओं का गुस्सा फूटा, विधायक का भरोसा; वसूली कर लौटेगा पैसा,गुरुवार को नेपानगर पहुंची विधायक मंजू राजेंद्र दादू के सामने जमाकर्ताओं ने खुलकर अपनी पीड़ा रखी। विधायक ने भरोसा दिलाया कि बकायादारों से वसूली कर जमा राशि लौटाई जाएगी, भले ही इसमें 2 से 3 माह का समय लगे। विधायक ने स्पष्ट कहा कि जिन लोगों ने संस्था से लोन लिया है और भुगतान नहीं कर रहे, उनसे सख्ती से वसूली कराई जाएगी। उसी राशि से एफडी और बचत खातों का भुगतान किया जाएगा।

 


मध्य प्रदेश नेपानगर 8.85 करोड़ घोटाला: जमाकर्ताओं का गुस्सा फूटा, विधायक का भरोसा; वसूली कर लौटेगा पैसा

नेपानगर नागरिक साख सहकारी संस्था में 8.85 करोड़ घोटाले के बाद पहली ठोस पहल

 बुरहानपुर नेपानगर नागरिक साख सहकारी संस्था मर्यादित में 8.85 करोड़ रुपये के घोटाले के बाद वर्षों से अपने ही पैसे के लिए भटक रहे जमाकर्ताओं को आखिरकार उम्मीद की किरण दिखी है। गुरुवार को नेपानगर पहुंची विधायक मंजू राजेंद्र दादू के सामने जमाकर्ताओं ने खुलकर अपनी पीड़ा रखी। विधायक ने भरोसा दिलाया कि बकायादारों से वसूली कर जमा राशि लौटाई जाएगी, भले ही इसमें 2 से 3 माह का समय लगे।

ऊंचे ब्याज का लालच, डूब गई जीवनभर की कमाई

घोटाले के बाद संस्था की आर्थिक स्थिति पूरी तरह चरमरा गई। जमाकर्ताओं ने बताया कि अधिक ब्याज का प्रलोभन देकर उनकी जीवनभर की जमा पूंजी यहां लगवाई गई थी। अब न ब्याज मिला, न मूलधन। हालात यह हैं कि लोग बीमारी, पारिवारिक संकट और खराब आर्थिक स्थिति का हवाला देते हुए बैंक के चक्कर काट रहे हैं।

नेपा गेस्ट हाउस में बैठक, अफसरों को निर्देश

गुरुवार को नेपा लिमिटेड गेस्ट हाउस में विधायक दादू ने सहकारिता विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में कई जमाकर्ताओं ने अपनी समस्याएं रखीं। विधायक ने स्पष्ट कहा कि जिन लोगों ने संस्था से लोन लिया है और भुगतान नहीं कर रहे, उनसे सख्ती से वसूली कराई जाएगी। उसी राशि से एफडी और बचत खातों का भुगतान किया जाएगा।

पहले बिजली बिल, फिर खुला 8.85 करोड़ का घोटाला

इस संस्था में पहले बिजली बिल घोटाला सामने आया था। जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि मामला कहीं ज्यादा गंभीर है। तत्कालीन कलेक्टर प्रवीण सिंह के निर्देश पर जांच में 8.85 करोड़ रुपये का घोटाला उजागर हुआ। इसके बाद 16 संचालकों और प्रबंधक पर एफआईआर दर्ज की गई। अब तक 14 संचालक गिरफ्तार हो चुके हैं, एक फरार है, जबकि प्रबंधक की मौत हो चुकी है। बावजूद इसके, जमाकर्ताओं को अब तक उनका पैसा नहीं मिल पाया।

कटौत्रा ही आय का एकमात्र सहारा

फिलहाल संस्था को नेपा मिल से हर माह करीब 1.5 लाख रुपये का कटौत्रा चेक ही मिलता है। यह राशि उन कर्मचारियों के वेतन से कटती है, जिन्होंने संस्था से लोन लिया है। इसी सीमित आय के भरोसे संस्था किसी तरह चल रही है।

अब जगी उम्मीद की किरण

विधायक के आश्वासन के बाद जमाकर्ताओं में उम्मीद जगी है कि नीलामी, वसूली और कटौत्रा राशि के जरिए उनका पैसा वापस मिल सकेगा। हालांकि वे चाहते हैं कि भुगतान की स्पष्ट टाइमलाइन तय की जाए।

कटौत्रा राशि से धीरे-धीरे भुगतान

“नेपा मिल से मिलने वाली कटौत्रा राशि से जमाकर्ताओं को उनका पैसा धीरे-धीरे लौटाया जा रहा है। नवंबर से अब तक मेरे कार्यकाल में 7 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है। विधायक के साथ बैठक में कई अहम विषयों पर चर्चा हुई है।”

आप देख रहे है 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...