सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बुरहानपुर पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान के तहत किए गए जागरूक कार्यक्रम शनवारा चौराहा एवं कृषि उपज मंडी में वाहनों पर रेडियम चिपकाए गए ,



 बुरहानपुर पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान के तहत किए गए जागरूक कार्यक्रम

 

शनवारा चौराहा एवं कृषि उपज मंडी में वाहनों पर चिपकाए गए रेडियम रिफ्लेक्टर


300 से अधिक,ट्रैक्ट ,ट्रक आयशर पिकअप ,वाहनों पर चिपकाए गए रेडियम रिफ्लेक्टर।

वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के संबंध में किया गया जागरूक।

पुलिस मुख्यालय के आदेश अनुसार एवं पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेंद्र पाटीदार के निर्देशन में,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन में यातायात थाना प्रभारी श्री राजेश बारवाल के नेतृत्व में सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत शनवारा चौराहा, एवं रेणुका कृषि उपज मंडी बुरहानपुर में यातायात पुलिस द्वारा अभियान के तहत जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आमजन की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए बुरहानपुर पुलिस द्वारा विशेष सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जागरूक कार्यक्रम किए गए।

अभियान के तहत दौरान ऐसे वाहनों को चिन्हित किया गया जिनमें रेडियम रिफ्लेक्टर नहीं लगे थे, विशेषकर—ट्रैक्टर-ट्रॉली ,ट्रक आयशर, पिकअप, लोडिंग वाहनों एवं अन्य धीमी गति से चलने वाले वाहन को यातायात पुलिस एवं थाना कोतवाली पुलिस द्वारा इन वाहनों पर रेडियम रिफ्लेक्टर लगाए गए जिससे रात्रि के समय वाहनों की दृश्यता बढ़ सके सामने से आने वाले वाहनों को समय रहते संकेत मिल सके संभावित सड़क दुर्घटनाओं से बचाव हो सके साथ ही वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, रात्रि में वाहन पर रिफ्लेक्टर/लाइट अनिवार्य रूप से लगाने एवं सुरक्षित वाहन संचालन के संबंध में समझाइश दी गई।

कार्यक्रम के तहत थाना प्रभारी यातायात श्री राजेश बारवाल थाना प्रभारी कोतवाली श्री सीताराम सोलंकी, उप निरीक्षक श्री शैलेंद्र सिंह तोमर सहायक उप निरीक्षक संदीप कैथवास, प्रधान आरक्षक धनराज पाटील, सुनील सिंह, नारायण पाटिल, आरक्षक नर्सिंग बडोले उपस्थित रहे।

बुरहानपुर पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, अपने वाहनों को सुरक्षित रखें एवं सड़क सुरक्षा अभियान में सहयोग प्रदान करें।

आप देख रहे है 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...