सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बुरहानपुर जिले के नेपानगर में हल्दी–कुमकुम कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना का मुद्दा उठा, अनीशा पटेल ने पत्र देकर विधायक को अवगत कराया क्षेत्र की कई पात्र महिलाओं को बिना किसी स्पष्ट कारण के योजना का लाभ मिलना बंद हो गया है।

 


मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में नेपानगर में  हल्दी–कुमकुम कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना का मुद्दा उठा,

अनीशा पटेल ने पत्र देकर विधायक को कराया अवगत

नेपानगर | दिनांक :28/01/2026

नेपानगर क्षेत्र में विधायक सुश्री मंजू दादू द्वारा   आयोजित हल्दी–कुमकुम कार्यक्रम के दौरान लाड़ली बहना योजना का लाभ बंद हो जाने का मामला सामने आया। इस अवसर पर अनीशा पटेल ने पत्र के माध्यम से क्षेत्रीय विधायक महोदया को उन लाड़ली बहनों की समस्या से अवगत कराया, जिनका योजना का लाभ बिना स्पष्ट कारण बंद हो गया है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से 'लाड़ली बहना योजना' का लाभ बंद होने का मामला गरमाया।

पत्र में उल्लेख किया गया कि इस विषय को लेकर पूर्व में नगर पालिका परिषद, एसडीएम कार्यालय, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा जनसुनवाई में भी अवगत कराया जा चुका है, किंतु अब तक कई पात्र महिलाओं को योजना का लाभ पुनः प्रारंभ नहीं हो सका है।

अनीशा पटेल द्वारा सौंपे गए पत्र  को विधायक महोदया ने संज्ञान में लेते हुए आश्वासन दिया कि प्रशासनिक अधिकारियों से समन्वय कर लाड़ली बहनों की समस्या का शीघ्र समाधान कराया जाएगा तथा जिन महिलाओं का लाभ बंद हुआ है, उनका प्रकरण पुनः जांच में लिया जाएगा।

इस दौरान उपस्थित महिलाओं ने उम्मीद जताई कि लंबे समय से चली आ रही उनकी परेशानी का अब जल्द समाधान होगा

उपस्थिति:

इस दौरान जोगिंदर कौर सिंह जॉली, विजेता चौहान, पार्षद सपना पटेल, पार्षद रूपाली सावकारे सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाएं उपस्थित रहीं। विधायक के आश्वासन के बाद पीड़ित महिलाओं ने उम्मीद जताई है कि लंबे समय से लंबित उनकी समस्या का अब शीघ्र समाधान होगा।

आप देख रहे है 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...