सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जिला पंचायत के सीईओ डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने शुक्रवार को बलड़ी विकासखण्ड की ग्राम पंचायत गड़बड़ी, नांदियाखेड़ और ग्राम पंचायत बरमलाय में मिशन अमृत संचय अभियान के अंतर्गत बनाये जा रहे रिचार्ज पिट एवं ट्रेंच निर्माण कार्याें का निरीक्षण किया। इस दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा भी मौजूद थीं। निरीक्षण के दौरान सीईओ डॉ. गौड़ा ने उपस्थित उपयंत्रियों को सलाह दी कि वर्षा जल संरक्षण से संबंधित कार्यों में स्थानीय भौगोलिक परिस्थितियों एवं जल प्रवाह दिशा को ध्यान में रखते हुए कार्य किया जाए, जिससे अधिकतम जल संचयन संभव हो सके।

 

जिला पंचायत के सीईओ डॉ. गौड़ा ने किल्लौद क्षेत्र का दौरा किया 


जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा ने शुक्रवार को बलड़ी विकासखण्ड की ग्राम पंचायत गड़बड़ी, नांदियाखेड़ और ग्राम पंचायत बरमलाय में मिशन अमृत संचय अभियान के अंतर्गत बनाये जा रहे रिचार्ज पिट एवं ट्रेंच निर्माण कार्याें का निरीक्षण किया। इस दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा भी मौजूद थीं।  

  निरीक्षण के दौरान सीईओ डॉ. गौड़ा ने उपस्थित उपयंत्रियों को सलाह दी कि वर्षा जल संरक्षण से संबंधित कार्यों में स्थानीय भौगोलिक परिस्थितियों एवं जल प्रवाह दिशा को ध्यान में रखते हुए कार्य किया जाए, जिससे अधिकतम जल संचयन संभव हो सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग एवं फील्ड लेवल पर सत्यापन किया जाए।

   इस दौरान सीईओ डॉ. गौड़ा ने गांव की प्राथमिक शाला का औचक निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्कूल में बच्चों की उपस्थिति कम पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की और संबंधित प्रधान पाठक को इस सम्बंध में कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। सीईओ डॉ. गौड़ा ने इस दौरान स्कूल में मध्याह्न भोजन का संचालन नहीं पाए जाने पर संबंधित स्व-सहायता समूह को हटाने हेतु नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने मध्याह्न भोजन हेतु समूह द्वारा क्रय किए गए बर्तनों का भी निरीक्षण किया। भ्रमण के दौरान सीईओ डॉ. गौड़ा ने उपस्थित अधिकारियों को शिवरात्रि पर्व पर आयोजित होने वाले मेले के दौरान बीवर गुफा स्थल पर आवश्यक प्रकाश व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था के सम्बंध में निर्देश दिये, ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

आप देख रहे है 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...