सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बुरहानपुर कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने धुलकोट क्षेत्र में शासकीय कार्यों एवं योजनाओं के क्रियान्वयन का जमीनी स्तर पर गहन अवलोकन किया। कलेक्टर श्री सिंह ने शासकीय उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण कर खाद्यान्न वितरण प्रक्रिया देखी तथा खाद्यान्न की गुणवत्ता एवं उपलब्धता की जांच की।


मध्य प्रदेश बुरहानपुर कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने धुलकोट क्षेत्र में शासकीय कार्यों एवं योजनाओं का जमीनी स्तर पर किया अवलोकन

खाद्यान्न वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता रखी जायें- कलेक्टर श्री हर्ष सिंह

बुरहानपुर कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने धुलकोट क्षेत्र में शासकीय कार्यों एवं योजनाओं के क्रियान्वयन का जमीनी स्तर पर गहन अवलोकन किया। कलेक्टर श्री सिंह ने शासकीय उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण कर खाद्यान्न वितरण प्रक्रिया देखी तथा खाद्यान्न की गुणवत्ता एवं उपलब्धता की जांच की। उन्होंने वितरण व्यवस्था का अवलोकन करने के साथ ही भंडारण व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि, खाद्यान्न वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता रखी जायें।  

इसी कड़ी में कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने धुलकोट के आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण करते हुए उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, मरीजों की संख्या एवं जांच तथा अभिलेख संधारण की स्थिति का परीक्षण किया। इसके पश्चात कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने एनआरसी केंद्र का भी अवलोकन किया। उन्होंने एनआरसी में बच्चों की उपस्थिति, पोषण स्तर की जानकारी ली एवं निर्देश दिये कि, भोजन निर्धारित मानकों के अनुसार बनाया जाये। 

इस दौरान उन्होंने कहा कि, बच्चों की माताओं का भी स्वास्थ्य परीक्षण किया जायें। कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने धुलकोट छात्रावास का भी जायजा लेते हुए विद्यार्थियों के लिये न्यूज पेपर स्टेड एवं कक्षों में भारत देश एवं मध्यप्रदेश का नक्शा लगाने के निर्देश दिये।

‘‘संकल्प से समाधान अभियान’’ अंतर्गत आयोजित शिविर में पहुंचे कलेक्टर

भ्रमण की श्रृंखला में कलेक्टर श्री हर्ष सिंह धुलकोट ग्राम पंचायत में ‘‘संकल्प से समाधान अभियान’’ के अंतर्गत आयोजित शिविर में पहुंचे। उन्होंने शिविर का निरीक्षण करते हुए मौके पर ही प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली एवं ग्रामीणों से चर्चा की। कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने निर्देश दिये कि, प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार त्वरित कार्यवाही करते हुए हितग्राहियों को सेवाओं का लाभ दिया जायें। कलेक्टर श्री सिंह ने शिविर में सचिव, पटवारी सहित संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने ग्रामीणजनों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा समाधान का आश्वासन भी दिया। कलेक्टर श्री सिंह ने पटवारी से फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति की जानकारी ली एवं कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिये।

इसके बाद कलेक्टर श्री हर्ष सिंह एवं वन मंडलाधिकारी श्री विद्याभूषण सिंह ग्राम गंभीरपुरा पहुंचे, जहां उन्होंने वन ग्राम से राजस्व ग्राम में संपरिवर्तन की चल रही प्रक्रियाओं की जमीनी स्तर पर समीक्षा की। कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने इस दौरान सर्वे कार्य एवं संबंधित अभिलेखों की स्थिति, नक्शे का अवलोकन करते हुए, वस्तुस्थिति की जानकारी ली। विदित है कि, वर्तमान में ग्राउंड टू्रथिंग की प्रक्रिया प्रचलन में है। 

तहसीलदार भू-संसाधन प्रबंधन श्री वास्कले ने बताया कि, 37 वन ग्रामों को राजस्व ग्रामों में संपरिवर्तित किया जायेगा। कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने फॉरेस्ट एवं राजस्व विभाग को आपसी समन्वय के साथ कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री सृजन वर्मा, अपर कलेक्टर श्री वीरसिंह चौहान, एसडीएम नेपानगर श्री भागीरथ वाखला, तहसीलदार धुलकोट श्री इगु सिंह गनावा सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।


आप देख रहे है 👇






टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...