सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बुरहानपुर कलेक्टर श्री हर्ष सिंह एवं जिला दण्डाधिकारी श्र ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 की धारा 3(2) के तहत प्रदत शक्तियों का उपयोग करते हुए आरोपी को 3 महीने के लिए किया नजरबद्ध

बुरहानपुर कलेक्टर श्री हर्ष सिंह एवं जिला दण्डाधिकारी श्र ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 की धारा 3(2) के तहत प्रदत शक्तियों का उपयोग करते हुए आरोपी को 3 महीने के लिए किया नजरबद्ध

बुरहानपुर थाना लालबाग क्षेत्र अंतर्गत साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने, कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा सार्वजनिक व्यवस्था के प्रतिकूल किसी भी गतिविधि को रोकने के उ‌द्देश्य से की गई है।

बुरहानपुर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री हर्ष सिंह ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 की धारा 3(2) के तहत प्रदत शक्तियों का उपयोग करते हुए आरोपी मुजाहिद उर्फ मुजाहिर उर्फ मुज्जू पिता इब्राहिम (उम्र 30 वर्ष) एवं चेतन पिता विरेन्द्र चन्दन (उम्र 18 वर्ष)को 3 माह की अवधि के लिए नज़रबंद (निरुद्ध) किए जाने के आदेश जारी किए हैं।


यह कार्यवाही थाना लालबाग क्षेत्र अंतर्गत साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने, कानून एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा सार्वजनिक व्यवस्था के प्रतिकूल किसी भी गतिविधि को रोकने के उ‌द्देश्य से की गई है। आदेश राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 की धारा 3 उपधारा 2 के अंतर्गत जारी किया गया है।


विदित हो कि,आरोपीगण आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय होकर लगातार अपराध घटित कर साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने वाली घटनाओं में संलिप्त रहे।

 आरोपीगण के विरूद्ध अपने साथियों के साथ गैंग बनाकर हत्या का प्रयास, बन्धक बनाकर मारपीट करने, शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने, बलवा, लड़ाई–झगड़ा, मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने जैसे गम्भीर अपराध पंजीबद्ध हैं। दोनों ही आरोपी बाल उम्र से ही मारपीट जैसे गम्भीर अपराध कारित करते आ रहे हैं। आरोपीगण की पारिवारिक पृष्ठभूमि भी आपराधिक रही है।

 पुलिस प्रतिवेदनानुसार आरोपीगण सार्वजनिक स्थान रेल्वे स्टेशन के सामने सागर टावर पर कट्टे लहराते हुए जान से मारने की नियत से गोली चलाने की घटना में संलिप्त रहे। उक्त घटना से भी क्षेत्र के लोगों में काफी भय रहा है।

बुरहानपुर जिला साम्प्रदायिक दृष्टि से अतिसंवेदनशील है। जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा सार्वजनिक शांति एवं कानून-व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव की संभावना को देखते हुए एनएसए के तहत कार्यवाही की गई है।

आप देख रहे है 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...