सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बुरहानपुर जिले के नेपानगर और ग्रामीण क्षेत्रों की कई महिलाएं पिछले कई महीनों से किस्तें न मिलने के कारण परेशान हैं।पात्र महिलाओं को 'लाड़ली बहना योजना' का लाभ न मिलना वाकई एक गंभीर समस्या है, इन महिलाओं ने अपनी शिकायत कलेक्टर, SDM और DPO (जिला कार्यक्रम अधिकारी) को भी दी है।

नेपानगर मे लाड़ली बहना योजना से पात्र महिलाओं का लाभ बंद होना गंभीर विषय — पूर्व में SDM व DPO को दिया गया था आवेदन

बुरहानपुर जिले के नेपानगर और ग्रामीण क्षेत्रों की कई महिलाएं पिछले कई महीनों से किस्तें न मिलने के कारण परेशान हैं।पात्र महिलाओं को 'लाड़ली बहना योजना' का लाभ न मिलना वाकई एक गंभीर समस्या है, इन महिलाओं ने अपनी शिकायत कलेक्टर, SDM और DPO (जिला कार्यक्रम अधिकारी) को भी दी है।

अब जनसुनवाई में उठा मुद्दा

नेपानगर नगरीय क्षेत्र में मध्यप्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत बड़ी संख्या में पात्र महिलाओं का लाभ अकारण बंद होने का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। इस विषय को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि राजेश पटेल लारा द्वारा पूर्व में ही अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नेपानगर एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग को लिखित रूप में आवेदन देकर अवगत कराया जा चुका था, किंतु अब तक ठोस समाधान नहीं निकल पाया।

राजेश पटेल लारा ने बताया कि योजना के दो चरण में नेपानगर नगरीय क्षेत्र से 4698 आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से 4241 महिलाएँ पात्र पाई गईं। इसके बावजूद तकनीकी एवं प्रशासनिक त्रुटियों के कारण

29 महिलाओं के नाम समग्र से,

06 महिलाओं के नाम आधार से समग्र डिलीट,

तथा 05 महिलाओं को बिना आवेदन किए ही परित्याग दर्शा दिया गया, जिससे उनका लाभ बंद हो गया।

इस गंभीर जनसमस्या को लेकर आज जनसुनवाई में प्रभावित लाड़ली बहनें — कुसुम पटेल, रेखा मुराई, नीता मुराई, मनोरमा पाण्डेय, मीठा बाई मुर्मू, गीता बाई, हमीदा शेख, ऊषा पाटिल, नेहा मोरे सहित अनेक बहनें उपस्थित रहीं।

जनसुनवाई में जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी सृजन वर्मा एवं अपर कलेक्टर वीर सिंह चौहान की उपस्थिति में यह मामला प्रमुखता से रखा गया। अधिकारियों ने विषय की गंभीरता को समझते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी लाड़ली बहनों के लाभ बंद होने के कारणों की जांच कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए तथा तत्काल निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर पार्षद श्रीमती सपना पटेल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि लाड़ली बहना योजना महिलाओं के आत्मसम्मान और जीवन-यापन से जुड़ी योजना है, और जनता की समस्याओं को समझना एवं उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास करना ही जनप्रतिनिधि का कर्तव्य है। उन्होंने यह भी बताया कि वे एवं अन्य पार्षद साथी पहले ही महिला एवं बाल विकास विभाग तथा SDM कार्यालय में इस विषय को लिखित रूप में उठा चुके हैं।

राजेश पटेल लारा ने कहा कि आंदोलन उद्देश्य नहीं है, समाधान लक्ष्य है। यदि प्रशासनिक या तकनीकी त्रुटि के कारण पात्र महिलाओं का लाभ बंद हुआ है तो उसे शीघ्र सुधार कर बहनों को उनका अधिकार दिलाया जाना चाहिए।

प्रशासन द्वारा शीघ्र निराकरण के आश्वासन के बाद प्रभावित महिलाओं में समाधान की आशा जगी है

आप देख रहे है 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...