सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

रविवार को उद्यानिकी विभाग द्वारा पीएमएफएमई योजनांतर्गत लाभान्वित उद्यमियों एवं नवीन उद्यमियों हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन केला निलामी गृह, कृषि उपज मंडी बुरहानपुर में किया गया।

 


रविवार को उद्यानिकी विभाग द्वारा पीएमएफएमई योजनांतर्गत लाभान्वित उद्यमियों एवं नवीन उद्यमियों हेतु एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन केला निलामी गृह, कृषि उपज मंडी बुरहानपुर में किया गया। 

कार्यशाला में फूड प्रोसेसिंग के तहत निर्मित किए जाने वाले विभिन्न उत्पादों, उनकी मार्केटिंग, पैकेजिंग आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई तथा #pmfmescheme के संबंध में विस्तार से अवगत कराया गया।

 उद्यमियों को नवीन उद्यम स्थापित करने के संबंध में जानकारी देते हुए बैंक स्तर से आने वाली समस्याओं एवं उद्यम के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया।

कार्यशाला में खेती के साथ-साथ खेती से संबंधित व्यवसाय जैसे पशुपालन, मछलीपालन, फूड प्रोसेसिंग के लघु उद्योग स्थापित करने हेतु प्रेरित किया गया। 

वहीं नए उद्यम स्थापित करने एवं उससे संबंधित आने वाली अन्य समस्याओं के संबंध में विस्तृत चर्चा भी की गई। इसी कड़ी में एग्रीकल्चर इन्फ्रास्ट्रक्चर फंड, कस्टम हायरिंग एवं अन्य विभागीय योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए योजनाओं को लाभ लेने के लिये प्रेरित किया गया।


कार्यशाला में कृषि स्थाई समिति के अध्यक्ष श्री किशोर पाटील, अध्यक्ष श्री मनोज माने, श्री किशोर शाह, श्री देवानंद पाटील, श्री समर्थ चिटनिस अन्य जनप्रतिनिधिगण, उपसंचालक उद्यान श्री एस.आर. चौहान, उप संचालक कृषि श्री एम.एस. देवके, कृषि विज्ञान केन्द्र से वैज्ञानिक डॉ. भूपेन्द्र सिंह सहित उद्यमियों एवं कृषकगणों द्वारा सहभागिता की गयी। कार्यशाला में पीएमएफएमई योजनांतर्गत स्वयं का उद्यम स्थापित कर चुके उद्यमी श्री अभिषेक जयसावल, श्री विनय टिल्लानी, श्री संजय चौकसे द्वारा अपने अनुभव साझा किये गये।

 आप देख रहे है 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...