बुरहानपुर जिले में दो साल से फरार चल रहे महाराष्ट्र के रहने वाले एक आरोपी को मंगलवार को कर्नाटक के बीजापुर से गिरफ्तार किया है। इस आरोपी पर मजदूरों को बंधक बनाकर मारपीट करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने नेपानगर क्षेत्र से 32 मजदूरों को गन्ना कटाई के काम के लिए अधिक पैसे का लालच देकर कर्नाटक ले गया था। वहां उसने इन मजदूरों को बंधक बना लिया और उनके साथ मारपीट की। एक मजदूर किसी तरह वहां से भाग निकला और नेपानगर आकर पुलिस को शिकायत दी। इसके बाद पुलिस टीम कर्नाटक पहुंची और बंधक बनाए गए मजदूरों को मुक्त कराया।
![]() |
जिला बुरहानपुर मे दिनांक 17.02.2026 को थाना नेपानगर पुलिस को वर्ष 2024 के प्रकरण में फरार चल रहे 10,000 रुपए के ईनामी बदमाश को बीजापुर कर्नाटक से किया गिरफ्तारी।
पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी पर 10,000 रुपए का ईनाम घोषित किया गया था।
पुलिस अधीक्षक द्वारा लंबे समय से चल रहे फरार वारंटी को पकड़ने हेतु दिए थे सख्त निर्देश।
पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर श्री देवेन्द्र पाटीदार द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को लंबे समय से प्रकरणों में चल रहे फरार वारंटी को पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया है। पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन एवं श्रीमान अति पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अंतरसिंह कनेश,एसडीओपी नेपानगर श्री निर्भय सिंह अलावा के मार्गदर्शन में थाना नेपानगर पुलिस को फरार चले रहे आरोपियो को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
यह है पूरा मामला
नेपानगर थाना प्रभारी ज्ञानू जायसवाल ने बताया 12 फरवरी 2024 को नवलसिग पिता गुलाब सिंग निवासी साईंखेड़ा ने शिकायत की थी कि 1 दिसंबर 2023 को उसका रिश्तेदार मालु पचावा निवासी मलगांव, जीजा संजु बड़ोले निवासी चेनपुरा ने कहा कि कर्नाटक में गन्ना कटाई करने जाएं तो अच्छे पैसे मिलेंगे इसलिए हमने काम की सहमति दे दी।
इसके बाद एक पिकअप वाहन से 32 लोग सोनेमुहा तहसील धारूण जिला बीड़ महाराष्ट्र गए। वहां से एक ट्रक में आरोपी बाला साहेब तोंडे कुलगिरी कर्नाटक गन्ना कटाई के लिए ले गया। दो माह तक वहां सभी ने काम किया। जब पैसा मांगा तो आरोपी ने खाने, पीने का सामान दिया और सभी के मोबाइल छुड़ा लिए। घर वालों से भी बात नहीं करने देता था। घर आने का कहने पर आरोपी कमरे में बंद कर मारपीट की और मोबाइल से फोन पे के माध्यम से 15-15 हजार रूपए प्रत्येक मजदूर से वापस मांगे।
संक्षिप्त विवरण
थाना नेपानगर के अपराध क्रमांक 114/24 में धारा 370, 294, 323, 506 भादवि में दिनांक 12/02/24 को फरियादी नवलसिग पिता गुलाब सिग भील निवासी साईंखेड़ा थाना नेपानगर के द्वारा रिपोर्ट किया कि दिनांक 01/12/23 को रिश्तेदार मालु पचावा निवासी मलगांव जीजा संजु बड़ोले निवासी चैनपुरा के द्वारा कर्नाटक में गन्ना कटाई के अच्छे पैसे मिलेंगे तो हमने काम का हाँ बोल दिया और पिकअप वाहन से कुल 32 लोग सोनेमुहा तहसील धारुण जिला बीड महाराष्ट्र गए वहां से एक ट्रक में आरोपी बाला साहेब ने कुलगिरी कर्नाटक गन्ना काटने के लिए लेकर गया वहां सभी ने दो माह तक काम किया लेकिन काम के पैसे मांगने पर आरोपी बालासाहेब के द्वारा केवल खाने पीने का सामान दिया और सभी के मोबाईल छुड़ा लिए थे । घरवालों से किसी को भी बात नहीं करने देता था घर आने का कहने पर आरोपी बालासाहेब तोंडे ने कमरे में बंद कर मारपीट की और मोबाईल से फोनपे के माध्यम से 15,000-15,000 रुपये प्रत्येक मजदुर से वापस मांगे।
दिनांक 01/02/24 को फरियादी नवल सिंग ट्रेन से भागकर वापस नेपानगर आने पर उसके द्वारा बताया कि उसकी पत्नी व बच्चों को एवं गांव के कुल 28 महिला-पुरुष एवं बच्चे आरोपी बालासाहेब के कब्जे में है। जिनसे आऱोपी जबरन मजदुरी करा रहा है। तथा छः मजदुरों ने प्रत्येक ने 15000 रुपए कुल 90000 रुपए आरोपी बालासाहेब के खाते में पैसे डाल दिए। उसके बाद आरोपी द्वारा मजदुरों को छोड़ने का बोलकर मजदुरी करा रहा है जिस पर आरोपी बाला पिता विश्वनाथ तोंडे निवासी सोनीमुहा बीड के विरुध्द अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है।
विवेचना क्रम में आरोपी बालासाहब दिनांक 12/02/24 से घटना दिनांक से ही फरार था जिसकी तलाश के लिए कई बार टीम आरोपी के निवास स्थान सोनीमुहा बीड महाराष्ट्र गयी थी । किन्तु आरोपी शातिर किस्म का होकर पुलिस की आने की सुचना मिलते ही फरार हो जाता था। प्रकरण में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पूर्व में 5,000 रुपए ईनाम की घोषणा की गयी थी। जो ईनामी राशि बढ़ाकर 10,000 रुपए की राशि की उद्दघोषणा की गयी।
प्रकरण में आरोपी सन् 2024 से फरार था जिसकी मोबाईल लोकेशन साईबर सेल की मदद से ट्रेस की गयी। आरोपी बाला साहेब का लोकेशन बादामी कर्नाटक पता चलने पर टीम गठित की जाकर एएसआई सुनील दुबे एवं आर 65 मनमोहन को रवाना किया गया जिनके द्वारा आरोपी की कर्नाटक में तलास की जो देवर हिप्परपुर जिला बीजापुर कर्नाटक में मिला जिसे अपराध में गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जाएगा।
1 फरवरी 2024 को नवल सिंह ट्रेन से भागकर नेपानगर आया और उसने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी, बच्चे और गांव के 28 महिला, पुरूष, बच्चे बाला साहेब टोंडे के कब्जे में हैं। छह मजदूरों से पंद्रह पंद्रह हजार रूपए भी उसने अपने खाते डलवा लिए। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी बाला पिता विश्नाथ तोंडे निवासी सोनीमुहा बीड़ के खिलाफ केस दर्ज कर मामला जांच में लिया, लेकिन तभी से आरोपी फरार चल रहा था।
गिरफ्तार ईनामी आरोपी:
बालासाहेब पिता विश्वनाथ तोंडे जाति बंजारा उम्र 36 साल निवासी सोनीमुहा थाना धारूर जिला बीड़ महाराष्ट्र
महत्वपूर्ण भूमिका:
निरीक्षक ज्ञानु जायसवाल, सउनि सुनील दुबे , आऱ 65 मनमोहन, साइबर सेल टीम से आरक्षक दुर्गेश पटेल, सतपाल, ललित चौहान की सराहनीय भूमिका रही।
कईं बार पकड़ने गई टीम, फरार हो जाता था आरोपी टीआई ज्ञानू जायसवाल ने बताया आरोपी को पकड़ने के लिए कई बार टीम उसके निवास स्थान सोनीमुहा बीड़ महाराष्ट्र गई थी, लेकिन वह शातिर किस्म का है और पुलिस के आने की भनक लगने पर फरार हो जाता था।
साइबर सेल की मदद से मोबाइल टॉवर लोकेशन कर्नाटक पता चलने पर टीम गठित कर उसे वहां से धरदबोचा गया। टीएम में एएसआई सुनील दुबे, आरक्षक मनमोहन शामिल थे। आरोपी को कर्नाटक के देवर हिप्पपुर जिला बीजापुर में मिला। उससे पूछताछ के बाद कल (बुधवार) कोर्ट में पेश किया जाएगा।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें