सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बुरहानपुर जिले में नेपानगर के शिवाजी चौराहा स्थित समस्याओं का निराकरण हेतु ।

 


 मध्य प्रदेश के  बुरहानपुर जिले के  नेपानगर में शिवाजी चौराहा के समीप कई दुकानें है जिसे संपदा विभाग द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है एवं उसके समीप कई दुकने है जो रोज अपनी दुकानों का कचरा इस नाले में फेकते है नगर पालिका के अध्यक्ष से इस विषय पर कई बार उनसे शिकायत की एवं नगर पार्षद से भी इस विषय पर चर्चा की लेकिन इसका कोई निराकरण नहीं किया गया एवं छत्रपति शिवाजी पार्क की साफ सफाई पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिससे ज्यादा मच्छर हो रहे हैं और बच्चे बीमार पड़ रहे हैं। 

शिवाजी चौराहा के सामने पानी की टंकी एवं नाल का निर्माण का कार्य होना निश्चित था लेकिन स्वीकृति मिलने के बावजूद भी इस पर काम नहीं किया गया। इसे अतिक्रमण कर कई दुकानें लगाई गई एवं मार्केट में जितनी भी दुकान है उसका सारा कचरा जो नाला बनना था उसमें फेंका जाता है पर स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत इस पर नगर निगम कोई ध्यान नहीं दे रहा है जिससे जंगली घास एवं गंदगी के कारण आए दिन साप एवं अन्य जानवर निकलते हैं जिससे आसपास रहने वाले लोगों को कभी भी जान कि हानि हो सकती है नगर निगम में भी इसकी कई बार शिकायत की गई है लेकिन नगर निगम द्वारा  इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया ।

प्रशासन और नगर पालिका की इस उपेक्षा से नागरिकों की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। शिकायत में पार्क की खराब हालत, जंगली घास, स्वच्छता की कमी और साँपों के खतरे का स्पष्ट रूप से उल्लेख किया जा रहा हैं 

शिवाजी पार्क नेपानगर के नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान है। उम्मीद है कि आपके प्रयासों से प्रशासन जल्द ही सफाई और रखरखाव पर ध्यान देगा ताकि पार्क को सुरक्षित और उपयोगी बनाया जा सके।

यह शिवाजी पार्क सिर्फ पार्क ही नहीं बल्कि शिवाजी चौराहा के समीप शोभा का प्रतीक है और इसकी साफ सफाई समय-समय पर की जानी चाहिए क्योंकि यह शहर के मुख्य मार्ग से होता हुआ जाता है पार्कों का अच्छा रखरखाव न केवल नागरिकों के स्वास्थ्य और मनोरंजन के लिए जरूरी है, बल्कि यह शहर के सौंदर्य और सामुदायिक स्वास्थ्य को भी बढ़ाता है।

साथ ही शिवाजी चौराहे से टेकडि होते हुए  नेपा मिल का मार्ग भी जर्जर अवस्था में है इसे भी नगर पालिका द्वारा बंद कर दिया गया है जिसका निर्माण कार्य होना अति आवश्यक है यह मार्ग वार्ड एवं मुख्य मार्ग से होता हुआ जाता है जिससे लोगों को आवागमन में राहत मिलेंगी ।

यह वाकई में एक गंभीर समस्या है। शिवाजी चौराहे से टेकडी  होते हुए नेपा मिल तक का मार्ग न केवल वार्डवासियों के लिए, बल्कि मुख्य मार्ग से जुड़ा होने के कारण पूरे क्षेत्र के आवागमन के लिए एक लाइफलाइन की तरह है।

वर्तमान में इस मार्ग के बंद होने और इसकी जर्जर हालत के कारण स्थानीय निवासियों और राहगीरों को जो मानसिक और शारीरिक परेशानी हो रही है, उसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

इस समस्या के समाधान और प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने के लिए कुछ प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए ।

 वार्ड क्रमांक 10 के कई लोगों द्वारा भी कई बार शिकायत की गई उन्होंने नगर निगम एवं 181 पर भी शिकायत की थी लेकिन कोई परिणाम नहीं निकला ।

 यह एक सकारात्मक कदम होगा यदि नागरिक अपनी ओर से भी इस मामले को संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाएं। एक सामूहिक प्रयास से प्रशासन का ध्यान इस महत्वपूर्ण आवश्यकता की ओर जल्द आकर्षित हो ।

आप देख रहे है 👇




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

बुरहानपुर जिले के नेपानगर के नवरा ग्राम में एक युवक ने युक्ति का गला काटकर कर दी हत्या बुरहानपुर जिला अस्पताल में किया पोस्टमार्टम

  आप देख रहे हैं प्रदेश पत्रिका से दीपक सोनवणे  की रिपोर्ट  बुरहानपुर जिले के नवरंग गांव में एक युवक ने एक युवती की गला काटकर हत्या कर दी हत्या  है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।यह घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है  घटना का विवरण यह घटना दिनांक 02/08/2025 शनिवार 12:00 बजे की है बताया जा रहा है कि युवक और युवती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद युवक ने धारदार हथियार से युवती का गला काट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम युक्ति भाग्यश्री का शव एसपी  देवेंद्र पाटीदार द्वारा  युवती के शव को  कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए  जिला अस्पताल ले जाया  गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी युवक रईस  की तलाश जारी है।  यह घटना शनिवार दोपहर 12:00 की है व्यक्ति की बहन सुभद्रा कटारे ने प्रशासन से लगाई दुहार की हत्यारे को अधिक से अधिक कड़ी सजा मिले । युवक का नाम रईस बताया जा रहा है जो नेपानगर निवासी है जो दूध का व्यापार करता है ...