सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बुरहानपुर जिले के थाना शाहपुर पुलिस ने वर्ष 1999 के हत्या प्रकरण में 24 साल से फरार चल रहे आरोपी मगन उर्फ मिथुन बारेला को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।शाहपुर पुलिस की सटीक पतारसी से मिली सफलता नाम बदलकर छिपा बैठा था आरोपी, हाथ पर गुदे नाम से हुआ खुलासा आजीवन कारावास से दंडित आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा।

 

शाहपुर पुलिस की सटीक पतारसी से मिली सफलता नाम बदलकर छिपा बैठा था आरोपी, हाथ पर गुदे नाम से हुआ खुलासा आजीवन कारावास से दंडित आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा।

 बुरहानपुर जिले के थाना शाहपुर पुलिस ने वर्ष 1999 के हत्या प्रकरण में 24 साल से फरार चल रहे आरोपी मगन उर्फ मिथुन बारेला को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी हाईकोर्ट जबलपुर से जारी वारंट के बाद लगातार फरार था और नाम-पता बदलकर रह रहा था। पुलिस ने मुखबिर सूचना के आधार पर उसे खंडवा जिले के ग्राम मलगांव से गिरफ्तार किया।

बुरहानपुर। थाना शाहपुर क्षेत्र के ग्राम फोपनार खुर्द नदी के पास दिनांक 01 जनवरी 1999 को हुई हत्या की घटना में फरियादी कन् पिता सुंदरीया बारेला निवासी ग्राम तिन्छा जिला खरगोन की रिपोर्ट पर रेलसिंह उर्फ विशाल और मगन उर्फ मिथुन के विरुद्ध धारा 302, 34 भादवि के तहत अपराध दर्ज किया गया था।

 विवेचना के बाद प्रकरण न्यायालय में पेश हुआ, जहां अपर सत्र न्यायालय बुरहानपुर ने दोनों आरोपियों को आजीवन कारावास व 10-10 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया था।

वर्ष 2002 में हाईकोर्ट जबलपुर से दोनों आरोपी जमानत पर रिहा हुए थे। जमानत अवधि में एक

आरोपी रेलसिंह बारेला की मृत्यु हो गई, जबकि दूसरा आरोपी मगन बारेला फरार होकर लगातार नाम व पता बदलकर रह रहा था और स्वयं को मिथुन बताता था। करीब 24 वर्षों से फरार आरोपी के खिलाफ हाईकोर्ट से वारंट जारी होते रहे।

पुलिस द्वारा सतत पतारसी व पूछताछ के दौरान आरोपी के परिजनों से भ्रामक जानकारी मिलती रही, लेकिन मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी को रघुनाथ पटेल के खेत, ग्राम मलगांव थाना छैगांवमाखन जिला खंडवा से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के समय आरोपी अपना नाम मिथुन बता रहा था, 

लेकिन उसके सीधे हाथ पर "मगन" नाम गुदा हुआ पाया गया। पूछताछ में उसने अपना सही नाम मगन बारेला बताते हुए घटना करना स्वीकार किया।

आरोपी मगन बारेला पर पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर द्वारा 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस अधीक्षक व वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा के नेतृत्व में गठित टीम ने 17 फरवरी 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय से जेल वारंट जारी होने पर आरोपी को जिला जेल खंडवा भेजा गया।

गिरफ्तारी में प्रधान आरक्षक गणेश पाटील, प्रधान आरक्षक मुकेश मोरे, आरक्षक सतीश रावत एवं आरक्षक सोहन सेजकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

आप देख रहे है 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

बुरहानपुर जिले के नेपानगर के नवरा ग्राम में एक युवक ने युक्ति का गला काटकर कर दी हत्या बुरहानपुर जिला अस्पताल में किया पोस्टमार्टम

  आप देख रहे हैं प्रदेश पत्रिका से दीपक सोनवणे  की रिपोर्ट  बुरहानपुर जिले के नवरंग गांव में एक युवक ने एक युवती की गला काटकर हत्या कर दी हत्या  है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।यह घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है  घटना का विवरण यह घटना दिनांक 02/08/2025 शनिवार 12:00 बजे की है बताया जा रहा है कि युवक और युवती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद युवक ने धारदार हथियार से युवती का गला काट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम युक्ति भाग्यश्री का शव एसपी  देवेंद्र पाटीदार द्वारा  युवती के शव को  कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए  जिला अस्पताल ले जाया  गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी युवक रईस  की तलाश जारी है।  यह घटना शनिवार दोपहर 12:00 की है व्यक्ति की बहन सुभद्रा कटारे ने प्रशासन से लगाई दुहार की हत्यारे को अधिक से अधिक कड़ी सजा मिले । युवक का नाम रईस बताया जा रहा है जो नेपानगर निवासी है जो दूध का व्यापार करता है ...