सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार से प्रारंभ हो गया है। मकान सूचीकरण, मकानों की गणना के अद्यतन कार्य हेतु आयोजित यह दो दिवसीय प्रशिक्षण जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित किया जा रहा है। भारत की जनगणना को दुनिया के सबसे बड़े प्रशासनिक कार्यों में से एक माना जाता है। आगामी जनगणना, वर्ष 2027 के दौरान की जाएगी..

 

जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार से प्रारंभ हो गया है। मकान सूचीकरण, मकानों की गणना के अद्यतन कार्य हेतु आयोजित यह दो दिवसीय प्रशिक्षण जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित किया जा रहा है।

प्रशिक्षण में भोपाल से आए प्रशिक्षक श्री अभिमन्यु अरोडा एवं श्री विनय श्रीवास्तव ने प्रशिक्षण में जनगणना कार्यों की बारीकियों से अगवत कराया। विदित है कि, जिले में दो चरणों में जनगणना का कार्य होगा। पहला चरण 1 मई से 30 मई, 2026 के मध्य आयोजित रहेगा जिसमें मकान का सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य किया जायेगा, वहीं द्वितीय चरण का कार्य फरवरी 2027 में संपन्न होना है।

✅ जनगणना-2027

✅ दो दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम सोमवार से प्रारंभ

✅ प्रथम चरण में होगा मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना

इस बार जनगणना का कार्य डिजिटल रूप से मोबाइल एप के माध्यम से आंकडों का संकलन कर किया जायेगा, जो भारत की पहली डिजिटल जनगणना होगी। इस बार नागरिकों को अपना जनगणना डेटा स्वयं ऑनलाईन भरने की सुविधा के लिये ‘‘स्व गणना वेब पोर्टल’’ विकसित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान जनगणना कार्य से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं के साथ-साथ अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं की जानकारी अधिकारियों को दी गई। साथ ही, जनगणना कार्य के दौरान संभावित समस्याओं और प्रश्नों पर प्रतिभागियों से चर्चा की गई, प्रशिक्षण में प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया।

भारत की जनगणना, भारत के लोगों की विभिन्न विशेषताओं पर सांख्यिकीय जानकारी का सबसे बड़ा एकल स्रोत है। भारत की जनगणना को दुनिया के सबसे बड़े प्रशासनिक कार्यों में से एक माना जाता है। आगामी जनगणना, वर्ष 2027 के दौरान की जाएगी जो वर्ष 1872 से 16वीं एवं स्वतंत्रता के बाद की 8वीं जनगणना होगी। पिछली जनगणना वर्ष 2011 में हुई थी। 

जनगणना-2027 में स्व-गणना पोर्टल, मोबाइल एप, के माध्यम से आंकड़ों का संकलन किया जायेगा। इसी क्रम में मकान सूचीकरण ब्लॉक क्रिएटर वेब पोर्टल के माध्यम से मकान सूचीकरण ब्लॉक का सृजन किया जायेगा। जनगणना प्रबंधन और निगरानी प्रणाली वेब पोर्टल के माध्यम से मैनेजमेंट एवं मॉनिटरिंग की जाएगी। लेख है कि जिले में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत 7 जिला स्तरीय अधिकारी, 8 चार्ज अधिकारी, करीबन 2 मास्टर ट्रेनर्स, 30 फील्ड ट्रेनर्स, 1,786 प्रगणक (रिजर्व सहित) एवं 303 पर्यवेक्षक (रिजर्व सहित) कार्यरत् रहेंगे।

सोमवार को कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्री हर्ष सिंह के मार्गदर्शन में जनगणना अधिकारी, अतिरिक्त जिला जनगणना अधिकारी, अनुविभागीय जनगणना अधिकारी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी, जनगणना लिपिक, नगर जनगणना अधिकारी, झोन चार्ज अधिकारी, चार्ज अधिकारी, अतिरिक्त चार्ज अधिकारी, जनगणना लिपिक को जनगणना कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गयी।

 इस दौरान अपर कलेक्टर श्री वीरसिंह चौहान, डिप्टी कलेक्टर श्री राजेश पाटीदार, जिला योजना अधिकारी श्रीमती लूसिया रावत सहित जनगणना कार्य हेतु नियुक्त अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

आप देख रहे है 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...