सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

विधानसभा परिसर, भोपाल में आयोजित दो दिवसीय "युवा विधायक सम्मेलन"मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान जैसे महत्वपूर्ण राज्यों के युवा जनप्रतिनिधियों का एक मंच पर आना लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

 


आज विधानसभा परिसर, भोपाल में आयोजित दो दिवसीय "युवा विधायक सम्मेलन" (मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान) में सम्मिलित होकर लोकतंत्र और नागरिकों की भागीदारी को मजबूत करने एवं विकसित भारत 2047 में युवा विधायकों के दायित्व एवं चुनौतियां के संबंध में अपने विचार सांझा किए ।


  कार्यक्रम में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय डॉ मोहन यादव जी, म.प्र. विधानसभा के अध्यक्ष माननीय श्री नरेंद्र सिंह तोमर जी, राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष माननीय श्री वासुदेव देवनानी जी, संसदीय कार्य मंत्री माननीय श्री कैलाश विजयवर्गीय जी एवं मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंघार जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

नेतृत्व का मार्गदर्शन

​मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी और अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति इस बात का प्रतीक है कि भविष्य का नेतृत्व तैयार करने के लिए अनुभवी मार्गदर्शकों का साथ अनिवार्य है। सत्ता पक्ष और विपक्ष (नेता प्रतिपक्ष श्री उमंग सिंघार जी) का एक साथ लोकतांत्रिक मूल्यों पर चर्चा करना यह दर्शाता है कि राष्ट्र निर्माण के मुद्दों पर वैचारिक मतभेदों से ऊपर उठकर कार्य करना ही सच्ची राजनीति है।

​विकसित भारत 2047 केवल एक सरकारी लक्ष्य नहीं, बल्कि हर भारतीय का संकल्प है। युवा विधायक इस संकल्प के सारथी हैं, जो आने वाली पीढ़ी के लिए एक सशक्त, समृद्ध और समावेशी भारत की नींव रख रहे हैं।

"लोकतंत्र केवल वोट देने का अधिकार नहीं है, बल्कि यह विकास की प्रक्रिया में नागरिक की सक्रिय हिस्सेदारी है।"

आप देख रहे है 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...