सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पंधाना थाना क्षेत्र में अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई की। जुआ माफियाओं के खिलाफ एक बड़ा प्रहार मानी जा रही है। देर रात की गई इस छापेमारी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि ग्रामीण इलाकों में छिपकर चल रही अवैध गतिविधियों पर प्रशासन की पैनी नजर है।

 

पंधाना के खापरी गांव में ईंट भट्टे के पास जुआ अड्डे पर पुलिस की दबिश: 9 गिरफ्तार, 3 बाइक और 2 कार समेत 3.79 लाख से ज्यादा का सामान जब्त

खंडवा जिले के पंधाना थाना क्षेत्र में अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई की। खापरी गांव के बाहर स्थित एक ईंट भट्टे के पास ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे 9 लोगों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया।

टीआई दिलीपसिंह देवड़ा को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग ईंट भट्टे की आड़ में बैठकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक खंडवा मनोज कुमार राय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और डीएसपी मुख्यालय के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई। पुलिस टीम राहगीर पंचों को साथ लेकर बताए गए स्थान पर पहुंची और घेराबंदी कर दबिश दी।

मौके पर गोल घेरे में बैठकर ताश के 52 पत्तों से जुआ खेलते 9 लोगों को पकड़ा गया। पंचों की मौजूदगी में समस्त सामग्री विधिवत जब्त कर थाने लाई गई। जब्त मशरूका की कुल कीमत 3 लाख 79 हजार 465 रुपए आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपी:

भूपेंद्र यादव (33) निवासी घुघरिया खेड़ी, थाना गोगावा

दिलावर शाह (48) निवासी ग्राम टेमी

कृष्णा सेन (40) निवासी ग्राम बगमार

योगेंद्र राजावत (24) निवासी ग्राम जामली

जितेंद्र पटेल (30) निवासी बगमार

अक्तर खान (38) निवासी पंधाना

सलीम खान (40) निवासी पंधाना

वसीम (36) निवासी सिविल लाइन, खंडवा

अशफाक खान (42) निवासी पंधाना

मौके से जब्त सामग्री:

नगदी: 24,465 रुपए

52 ताश के पत्ते

मोटरसाइकिल क्रमांक MP-12-MW-9725 (कीमत करीब 20 हजार रुपए)

मोटरसाइकिल क्रमांक MP-12-MW-6281 (कीमत करीब 15 हजार रुपए)

मोटरसाइकिल क्रमांक MP-12-MW-7690 (कीमत करीब 20 हजार रुपए)

टाटा कंपनी की कार MP-12-ZG-6502 (कीमत करीब 1.20 लाख रुपए)

मारुति सुजुकी आर्टिगा MP-09-WD-8070 (कीमत करीब 1.80 लाख रुपए)

सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत अपराध क्रमांक 81/26 दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।

क्षेत्र में प्रभाव

​ईंट भट्टों जैसे सुनसान ठिकानों का उपयोग अक्सर ऐसी अवैध गतिविधियों के लिए किया जाता है ताकि पुलिस की नजरों से बचा जा सके। पंधाना पुलिस की इस मुस्तैदी से क्षेत्र के असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय निवासियों ने भी पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।

आप देख रहे है 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...