नेपानगर में आयोजित पारंपरिक भगोरिया उत्सव इस बार रंग और उत्साह से अधिक किराया विवाद को लेकर चर्चा में रहा।16 से 20 फीट जगह के लिए 2000 रुपए और 8 फीट के लिए 1000 रुपए तक लिए जाने की बात सामने आई है।
नेपानगर में आयोजित पारंपरिक भगोरिया उत्सव इस बार रंग और उत्साह से अधिक किराया विवाद को लेकर चर्चा में रहा। स्टेडियम ग्राउंड पर दुकानें लगाने पहुंचे व्यापारियों ने नगर पालिका पर तय दर से कई गुना अधिक किराया वसूलने का आरोप लगाया है।
मामले ने तब तूल पकड़ा जब नाराज दुकानदारों ने सीएमओ आवास के बाहर प्रदर्शन कर जांच और जवाबदेही की मांग की।
नेपानगर/बुरहानपुर, रविवार को आयोजित भगोरिया हाट में 16 से 20 फीट जगह के लिए 2000 रुपए और 8 फीट के लिए 1000 रुपए तक लिए जाने की बात सामने आई है। व्यापारियों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से अधिकतम 200 से 300 रुपए तक ही किराया लिया जाता था। इस बार अचानक 5 से 10 गुना बढ़ोतरी ने छोटे दुकानदारों की कमर तोड़ दी है।
विरोध प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने साफ कहा कि यदि किराया बढ़ाया गया है तो उसका लिखित आदेश और नियम सार्वजनिक किए जाएं। उनका आरोप है कि बिना पूर्व सूचना और स्पष्ट अधिसूचना के इतनी बड़ी वसूली की गई, जो संदेह पैदा करती है।
विवाद का दूसरा बड़ा पहलू स्थिति है। दुकानदारों का दावा है नेहरू स्टेडियम गराउंड की स्वामित्व की स्थिति दुकानदारों का दावा है कि यह परिसर नेपा लिमिटेड के अधीन आता है। ऐसे में नगर पालिका द्वारा किराया वसूली का अधिकार किस प्रावधान के तहत लागू किया गया, यह प्रश्न अब सार्वजनिक बहस का विषय बन गए हैं ।
बुरहानपुर से आए जाविद खान ने बताया कि वे वर्षों से यहां बच्चों के सामान की दुकान लगाते हैं। पहले 50 से 100 रुपए तक किराया देते थे, लेकिन इस बार 8 फीट जगह के लिए 1000 रुपए चुकाने पड़े। गांधवा निवासी राधेश्याम के अनुसार 20 फीट के लिए 2000 रुपए की रसीद काटी गई, जबकि पहले करीब 300 रुपए ही लगते थे। मामले में संबंधित अधिकारियों से संपर्क नहीं हो सका और प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है।
व्यापारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे। फिलहाल नेपानगर में भगोरिया उत्सव की चमक के पीछे किराया विवाद का साया गहरा गया है।
सीएमओ आवास के बाहर नारेबाजी, पारदर्शिता और जांच की मांग तेज प्रशासन मौन, व्यापारी सख्त, जांच नहीं तो आंदोलन की चेतावनी स्टेडियम भूमि पर अधिकार का सवाल, नेपा लिमिटेड बनाम नगर पालिका
नगर पालिका परिषद, नेपा लिमिटेड
यह वास्तव में छोटे व्यापारियों के लिए एक गंभीर और चिंताजनक स्थिति है। भगोरिया जैसे सांस्कृतिक और पारंपरिक मेलों में, जहाँ ग्रामीण अर्थव्यवस्था की झलक मिलती है, वहां अचानक किराए में 5 से 10 गुना की बढ़ोतरी होना छोटे दुकानदारों के लिए किसी झटके से कम नहीं है।
एक विचार: इतने बड़े सांस्कृतिक आयोजन में प्रशासन को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि "ईज ऑफ डूइंग बिजनेस" केवल बड़े उद्योगों के लिए न हो, बल्कि इन छोटे हाट-बाजारों के व्यापारियों के लिए भी हो।






टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें