सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बहादरपुर में 1 करोड़ 60 लाख रुपए से अधिक की लागत के अनेक विकास कार्यों की सौगात, अर्चना चिटनिस ने किया भूमिपूजन-

 



बहादरपुर में 1 करोड़ 60 लाख रुपए से अधिक की लागत के अनेक विकास कार्यों की सौगात, अर्चना चिटनिस ने किया बहादरपुर में 1 करोड़ 60 लाख रुपए से अधिक की लागत के अनेक विकास कार्यों की सौगात, अर्चना चिटनिस ने किया भूमिपूजन-

बुरहानपुर। ग्राम बहादरपुर के समग्र विकास को गति प्रदान करते हुए बुरहानपुर की विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने लगभग 1 करोड़ 60 लाख 47 हजार रुपए की लागत से स्वीकृत विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। ग्राम बहादरपुर में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने विकास कार्यों की सौगातें मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए श्रीमती चिटनिस का पुष्पहारों से स्वागत एवं अभिनंदन किया। 

इस दौरान श्रीमती अर्चना चिटनिस ने ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी और निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश प्रदान किए।


ग्राम बहादरपुर में किए जा रहे इन विकास कार्यों के माध्यम से गांव के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। सड़क, नाली, पेवर ब्लॉक, शेड निर्माण, प्रवेश द्वार, सामुदायिक भवन तथा अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कार्यों के पूर्ण होने से ग्रामीणों को आवागमन, स्वच्छता और सामुदायिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।

कार्यक्रम के दौरान लगभग 51 लाख 56 हजार की लागत से विभिन्न विकास कार्यांे की सौगात प्रदान की गई। इसमें 13 लाख 56 हजार रूपए की लागत से विठ्ठल मंदिर के समीप शेड निर्माण, 10 लाख की लागत से बस स्टैंड के समीप सौंदर्यीकरण, 10 लाख रूपए की लागत से आंगनवाड़ी से हतनूर रोड की ओर सड़क निर्माण, 6 लाख रूपए की लागत से अहिल्याबाई प्रवेश द्वार का निर्माण, 2 लाख रूपए की लागत से मनोकामेश्वर हनुमान मंदिर परिसर में पेवर ब्लॉक निर्माण तथा ग्राम के वार्ड क्रमांक 08 में 10 लाख रूपए की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण जैसे प्रमुख कार्य शामिल हैं।

 इन कार्यों से न केवल ग्राम की पहचान और सौंदर्य में वृद्धि होगी, बल्कि धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों के लिए भी बेहतर व्यवस्था उपलब्ध होगी।

इसके अतिरिक्त लगभग 43 लाख 8 हजार रुपए की लागत से ग्राम के विभिन्न स्थानों पर सीसी सड़क निर्माण, नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक कार्य, शेड निर्माण तथा सार्वजनिक स्थलों के सौंदर्यीकरण से जुड़े कार्य किए जाएंगे। इन कार्यों के पूर्ण होने से ग्राम में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत होगी तथा सार्वजनिक स्थलों का स्वरूप भी बेहतर होगा।

वहीं लगभग 65 लाख 83 हजार रुपए की लागत से ग्राम के अलग-अलग वार्डों और मोहल्लों में सीसी सड़क एवं सीसी नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक कार्य तथा नाली और सड़क निर्माण से जुड़े कई कार्य स्वीकृत कर आज भूमिपूजन-लोकार्पण किए गए हैं। इन कार्यों से गांव के विभिन्न हिस्सों में जल निकासी व्यवस्था में सुधार होगा, जिससे बरसात के समय होने वाली समस्याओं से भी राहत मिलेगी और ग्रामीणों के आवागमन को अधिक सुगम बनाया जा सकेगा। 

इन सभी विकास कार्यों के पूर्ण होने के बाद ग्राम बहादरपुर में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और गांव के समग्र विकास को नई दिशा मिलेगी। ग्रामीणों को बेहतर सड़क, स्वच्छ वातावरण और सामुदायिक सुविधाओं का लाभ मिलेगा, जिससे गांव की जीवन गुणवत्ता में भी सकारात्मक परिवर्तन आएगा।

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ते हुए प्रत्येक गांव में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार करना है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, स्वच्छता, पेयजल, सार्वजनिक स्थल और सामुदायिक सुविधाओं का विकास सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी कहा कि जनप्रतिनिधि के रूप में उनका प्रयास है कि क्षेत्र के प्रत्येक गांव में विकास कार्यों को गति मिले और ग्रामीणों को आवश्यक सुविधाएं उनके गांव में ही उपलब्ध हो सकें।

श्रीमती चिटनिस ने ग्रामीणों से भी अपील करते हुए कहा कि वे विकास कार्यों में सहयोग करें और अपने गांव को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता से ही विकास कार्यों को स्थायी और प्रभावी बनाया जा सकता है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष गजानन महाजन, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप पाटिल, योगेश महाजन, नरहरी दीक्षित, चिंतामन महाजन, कैलाश पारीख, पंडित योगेश चतर्वुेदी, जनपद पंचायत सदस्य विनोद चौकसे, विनोद कोली, विठ्ठल चौधरी, मनोज महाजन, श्रीमती वंदना विजय उमाले, सरपंच हेमंत पाटिल, विजय उमाले, प्रमोद चौहान, रवि काले, किशोर शाह, रमेश गुप्ता, सुरेश सोनी, रूपेश लिहनकर, रामदास पाटिल, रघुनाथ महाजन, दीपक महाजन, योगेश महाजन, महेन्द्र चौधरी, उमेश देवस्कर, वैभव महाजन, मनोज लवलखे, मोहन बावस्कर, मुकेश लोंढे, सुरेश लोंढे एवं राहुल महाजन सहित अन्य जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत बहादरपुर द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

आप देख रहे है 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...