सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

विमुक्त घुमंतु एवं अर्द्धघुमंतु जनजाति महासंघ को मिली शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक सफलता

 

विमुक्त घुमंतु एवं अर्द्धघुमंतु जनजाति महासंघ को मिली शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक सफलता

शाजापुर मे वर्ष 2025-26 में विमुक्त घुमंतु एवं अर्द्धघुमंतु जनजाति महासंघ के निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप मध्यप्रदेश के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में लगभग 400 विमुक्त, घुमंतु एवं अर्द्धघुमंतु जनजाति वर्ग के छात्र-छात्राओं को प्रवेश प्राप्त हुआ है, जहाँ उन्हें पूर्णत: नि:शुल्क शिक्षा, आवास एवं अन्य सुविधाएँ प्रदान की जा रही हैं। इसी प्रकार पिछले वर्ष विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे नीट, एनडीए, एसएससी, आरआरबी, क्लैट, जेईई, सीए, पुलिस एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे प्रदेश के विभिन्न जिलों के 585 विद्यार्थियों के खातों में कोचिंग शुल्क सीधे जमा किया गया था। 

इस वर्ष भी संगठन द्वारा लगभग 1000 विद्यार्थियों के फॉर्म भरवाए गए हैं, जिनमें से अनेक विद्यार्थियों की प्रथम किस्त भी उनके खातों में जमा हो चुकी है। साथ ही, सरकार की आरटीई योजना के माध्यम से कक्षा 1 से 10 तक नि:शुल्क शिक्षा का लाभ उन परिवारों के बच्चों को मिल रहा है जिनके पास बीपीएल राशनकार्ड है। महत्वपूर्ण बात यह है कि जिन परिवारों के पास बीपीएल राशन कार्ड नहीं है, लेकिन उनके पास घुमक्कड़ जाति प्रमाण पत्र उपलब्ध है, 

उन्हें  भी इस योजना सहित अनेक शैक्षणिक योजनाओं का लाभ प्राप्त हो रहा है। पिछले वर्ष भी अनेक विद्यार्थियों को केवल घुमक्कड़ जाति प्रमाण पत्र के आधार पर लाभ दिलाया गया। विमुक्त घुमंतू एवं अर्ध घुमंतु जनजाति महासंघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं कार्यालय प्रभारी पटेल मधुसूदन धनगर ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि यह सफलता संगठन की सामूहिक जागरूकता एवं समाज के सहयोग से संभव हुई है।

उन्होंने सभी से अपील की है कि संगठन से जुड़ें, घुमक्कड़ जाति प्रमाण पत्र अवश्य बनवाएँ, सरकार की योजनाओं की जानकारी प्राप्त करें एवं अधिक से अधिक लोगों तक यह जानकारी पहुंचाएं ताकि विमुक्त, घुमंतु एवं अर्द्धघुमंतु जनजाति वर्ग का प्रत्येक परिवार केंद्र एवं मध्यप्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का पूरा लाभ प्राप्त कर सके। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास का सबसे मजबूत आधार है, आइए मिलकर अपने समाज के भविष्य को मजबूत बनाएं।

आप देख रहे है 👇


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...