सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

खंडवा में आधी रात को बवाल, थाने के बाहर जुटी भीड़ और अचानक चलने लगे पत्थर! जानिए क्या है मामला



 मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के मोघट रोड थाने पर सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर भारी हंगामा मच गया। मुस्लिम समुदाय के युवाओं ने आपत्तिजनक टिप्पणी का विरोध जताते हुए थाने के बाहर बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठियां चलानी पड़ीं, और कई लोगों को हिरासत में ले लिया गया। 

जानकारी के मुताबिक, मुस्लिम युवकों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया, लेकिन लोग थाने को घेरने पहुंच गए। 

शाम 7.30 से रात 8 बजे के बीच सैकड़ों की संख्या में भीड़ थाने के बाहर जमा हो गई और पुलिस के खिलाफ नारे लगाने लगी। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर हालात शांत करने का प्रयास किया, लेकिन तनाव बढ़ता ही गया। कुछ लोग और पुलिसकर्मी बहस में उलझ गए, भीड़ को उग्र होते देख पुलिस ने लाठी चार्ज कर भीड़ को खदेड़ा।

सोशल मीडिया पोस्ट से भड़का विवाद

दरअसल, मोघट थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम पर एक पोस्टर वायरल हुआ, जिसे लेकर लोगों की भावनाएं आहत हुईं. इसी सिलसिले में फरियादी मुजाहिद कुरैशी शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे. पुलिस ने मामले में सुनवाई करते हुए कायमी की और आगे की कार्रवाई शुरू की.

शिकायत के बाद बड़ी संख्या में लोग थाने परिसर में पहुंच गए. देखते - देखते हंगामा बढ़ा और थाने के भीतर पथराव की घटना हो गई. हालात बिगड़ते देख पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया, जिससे भीड़ तितर - बितर हो गई और स्थिति पर काबू पाया जा सका.

पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

पुलिस ने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ BNS की धारा 199 के तहत कायमी की है और पोस्ट डालने वाले को राउंड - अप भी किया गया. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कोतवाली और पदम नगर थानों से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर बुलाया गया. ASP, CSP सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभाला और शांति बहाल कराई.

कानून - व्यवस्था पर सख्त निगरानी

हंगामे के बाद शहर में लॉ एंड ऑर्डर बनाए रखने के लिए पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है. सिटी एसपी के निर्देश पर तीन थानों की संयुक्त टीम लगाई गई, ताकि किसी भी तरह की पुनरावृत्ति रोकी जा सके और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रहे. पुलिस ने जनता से अपील की है कि त्योहारों के समय खासतौर पर अफवाहों पर ध्यान न दें. किसी भी भ्रामक पोस्ट या संदेश की जानकारी तुरंत पुलिस को दें प्रशासन तुरंत कार्रवाई करेगा. कानून अपने ढंग से काम कर रहा है और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं.

खंडवा में इंस्टाग्राम पोस्ट पर थाने पर पथराव, 47 पर बलवा का केस

पुलिस कार्रवाई और घायल जवान मोघट थाना पुलिस ने 22 नामजद सहित 47 आरोपियों पर बलवा, शासकीय कार्य में बाधा और पुलिसकर्मियों को घायल करने के आरोप लगाए हैं। अपराध क्रमांक 66/26 में BNS की धारा 121(1), 125, 126(2), 132, 190, 193(3) जोड़ी गईं। पथराव में प्रधान आरक्षक आनंद चौधरी, आरक्षक अंकुश भालेराव और चालक संजय घायल हुए।

अधिकारी पहुंचे, पैदल मार्च निकालासीएसपी अभिनव कुमार बारंगे ने तीन थानों के फोर्स के साथ स्थिति संभाली। एडिशनल एसपी शहर महेंद्र तारणेकर, ग्रामीण राजेश रघुवंशी भी मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी धीरेश धारवाल, कोतवाली प्रभारी प्रवीण आर्य और रिजर्व फोर्स ने मोर्चा संभाला, आधी रात को संवेदनशील इलाके में पैदल मार्च निकाला।



नामजद 22 आरोपी 25 अज्ञात

सोहेल नमक निवासी परदेशीपुरा, सोहेल निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, मलिक जर्मन निवासी इमलीपुरा, कासिम पिता इमरान डाली निवासी घासपुरा, मोहसिन लाला पिता इमरान डाली निवासी घासपुरा। आमिर पिता नब्बू बेकरी वाला निवासी मोघट थाने के पीछे, सोहेब पिता जमील निवासी मुन्नू टी स्टॉल के पास इमलीपुरा, सरफरोश पिता फिरोज कुरैशी निवासी स्लॉटर हाउस के पास इमलीपुरा। सलीम बुरहानपुरी निवासी शकर तालाब, जसीम निवासी मोघट थाने के पीछे, मुजाहिद कुरैशी निवासी सिंघाड़ तलाई, गोलू इक्का पंचर दुकान वाला शिवाजी चौक। साहिल पिता युनुस निवासी इमलीपुरा, आदिल मंसूरी निवासी ऊंटकुआ, जाहिद पूर्व AIMIM अध्यक्ष निवासी शकर तालाब, शेख फराज निवासी अमन नगर खंडवा। कासिम पिता जाकिर पाइप निवासी खानशाहवली, अजहर खान निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, अफसाना पति यूसुफ निवासी खानशाहवली, अदनान निवासी घासपुरा। गुड्डू निवासी इमलीपुरा, मुदस्सर पिता शेख नईम निवासी सिंघाड़ तलाई और अन्य 25 नाम अज्ञात। पोस्ट धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली थी, जिसकी शिकायत मुजाहिद कुरैशी ने की।

पोस्ट करने वाले प्रभाकर शिंदे पर धारा 299 के तहत केस 

भड़गांव पोस्ट के मामले में मोघट थाना पुलिस ने इंस्टाग्राम आईडी के उपयोगकर्ता प्रभाकर शिंदे के खिलाफ फरियादी मुजाहिद कुरैशी की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की। आपत्तिजनक पोस्ट के मामले में BNS धारा 299 के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी को तत्काल हिरासत में ले लिया गया।


आप देख रहे है 👇




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...