बुरहानपुर जिले में कलेक्टर श्री हर्ष सिंह के मार्गदर्शन में जनगणना-2027 के प्रथम चरण (सूचीकरण एवं मकान गणना) के लिए फील्ड ट्रेनर्स का 3-दिवसीय प्रशिक्षण नगर पालिक निगम के MIC हॉल में शुरू हुआ। यह चरण 30 मई तक चलेगा
कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्री हर्ष सिंह के मार्गदर्शन में जिले में जनगणना-2027 के प्रथम चरण को पारदर्शी, सटीक एवं व्यवस्थित रूप से संपादित करने हेतु नियुक्त फील्ड ट्रेनर्स का 3 दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को नगर पालिक निगम के एमआईसी हॉल में प्रारंभ हुआ।
जनगणना के प्रथम चरण अंतर्गत सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 30 मई तक संचालित रहेगा।
मुख्य बिंदु:
प्रशिक्षक: मास्टर ट्रेनर डॉ. दीपक शाह, श्री सुदर्शन नाथ सेठी और जिला जनगणना प्रभारी श्री विनय श्रीवास्तव।
कार्य: 30 मई तक सूचीकरण और मकानों की गणना।
अवधि: 3 दिवसीय गैर-आवासीय प्रशिक्षण, प्रातः 10.30 से शाम 6 बजे तक।
विषय: जनगणना के कानूनी पहलू, एचएलबी सीमा, ग्राउण्ड ट्रुथिंग, प्रगणकों/पर्यवेक्षकों की भूमिका और अवधारणाएं।
उपस्थिति: जिला पंचायत सीईओ श्री सृजन वर्मा, निगमायुक्त श्री संदीप श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर श्री राजेश पाटीदार, उपायुक्त श्री रितेश पाटीदार, एनआईसी डीआईओ श्री दीपक बावस्कर, और सांख्यिकी अधिकारी श्रीमती लूसिया रावत।
जनगणना के बारे में परिचय और प्रगणकों, पर्यवेक्षकों के प्रशिक्षण की विधि एवं उनकी भूमिका तथा कर्तव्य, कानूनी पहलू, जनगणना की नींव का निर्माण, जनगणना में प्रयुक्त अवधारणाएं और परिभाषाएं एचएलबी सीमाओं का ग्राउण्ड टूथिग तंत्र और ले आउट एवं अन्य जानकारी के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी। प्रशिक्षण में जिला पंचायत सीईओ एवं जिला जनगणना अधिकारी श्री सृजन वर्मा, निगमायुक्त श्री संदीप श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर श्री राजेश पाटीदार, उपायुक्त श्री रितेश पाटीदार, एनआईसी डीआईओ श्री दीपक बावस्कर एवं सांख्यिकी अधिकारी श्रीमती लूसिया रावत सहित फील्ड ट्रेनर्स उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें