सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नगर परिषद् शाहपुर द्वारा ट्रेचिंग ग्राउंड में सूखा कचरा प्रसंस्करण ईकाई मटेरियल रिकवरी फेसिलिटी सेंटर (क्षमता 6 टीपीडी) प्रसंस्करण इकाईयों का बुधवार को विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गंगाराम मार्को, अन्य जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर श्री हर्ष सिंह सहित अन्य अधिकारियों द्वारा अवलोकन किया गया।

 


स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत नगर परिषद् शाहपुर द्वारा ट्रेचिंग ग्राउंड में सूखा कचरा प्रसंस्करण ईकाई मटेरियल रिकवरी फेसिलिटी सेंटर (क्षमता 6 टीपीडी) प्रसंस्करण इकाईयों का बुधवार को विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री गंगाराम मार्को, अन्य जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर श्री हर्ष सिंह सहित अन्य अधिकारियों द्वारा अवलोकन किया गया। इस अवसर पर नगर के संचालित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन व्यवस्था की कार्यप्रणाली का गहन अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

निरीक्षण के दौरान जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, कचरे के पृथक्करण (गीला एवं सूखा), तथा प्रसंस्करण इकाइयों में किए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता की सराहना की गई। उन्होंने विशेष रूप से गीले कचरे के कम्पोस्टिंग एवं सूखे कचरे के पुनर्चक्रण (रिसाइक्लिंग) की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाने पर बल दिया।

प्रसंस्करण इकाईयों में सेग्रिकेटेट कचरे के प्रसंस्करण, गीले कचरे एवं फूलों से जैविक खाद बनाने की विधि एवं स्थानीय किसानो को विक्रय की जानकारी साथ ही सूखे कचरे, प्लास्टिक आदि को कबाड़ी वालो को बेचने की जानकारी अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री तिवारी द्वारा दी गई।  

नगर के घरो से निकलने वाले गीले कचरे एवं नगर परिषद द्वारा प्रत्येक मंगलवार को धार्मिक स्थलों एवं घरों से निकलने वाली पूजन सामग्री-जैसे फूल-पत्ती व अन्य जैविक अवशेषों का विशेष संग्रहण किया जाता है। इस सामग्री से कम्पोस्ट पद्धति के माध्यम से जैविक खाद तैयार की जाती है। यह खाद किसानों को कम मूल्य पर उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे खेती में रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता घटती है और मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार होता है।


विधायक श्रीमति अर्चना चिटनिस ने नगर परिषद् द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छता के क्षेत्र में शाहपुर को एक आदर्श नगर के रूप में स्थापित करने हेतु सभी को मिलकर कार्य करना होगा। साथ ही आगामी दिनों में ट्रोमेल मशीन स्थापित होने पर भविष्य में शाहपुर के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्र के कचरे का प्रसंकरण भी शाहपुर प्रसंस्करण इकाइयों वृहद स्तर पर होने की बात कही गयी। 

अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार लाया जाए तथा शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाए रखने के लिए नवाचारों को अपनाया जाए।

कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने निर्देशित किया कि स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर रैंकिंग प्राप्त करने हेतु सभी मापदंडों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित किया जाए तथा नागरिकों की सहभागिता को बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान को और तेज किया जाए। स्वच्छता गतिविधियों में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।


इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री सृजन श्रीवास्तव, तहसीलदार श्री गोविन्द रावत, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री दिलीप चौहान, स्वच्छता नोडल अधिकारी श्री राहुल चौहान सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण मौजूद रहे।

आप देख रहे है 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...