कलेक्टर श्री सिंह ने विभिन्न स्थानों का निरीक्षण करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिये ।
![]() |
कलेक्टर श्री सिंह ने विभिन्न स्थानों का निरीक्षण करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण करने के निर्देश दिये । |
निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य
कलेक्टर ने नगरीय क्षेत्र के विभिन्न स्थलों का जायजा लिया ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि सभी जनसुविधाएं सु-व्यवस्थित और प्रभावी रूप से काम कर रही हैं। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि व्यवस्थाओं के संचालन में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।
मंगलवार को कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने नगरीय क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि सभी व्यवस्थाएं सु-व्यवस्थित एवं प्रभावी रूप से संचालित हो। कलेक्टर श्री सिंह ने शिकारपुरा क्षेत्र अंतर्गत स्थित पुराने आयुर्वेदिक कॉलेज में वृद्धाश्रम संचालन के लिये अवलोकन किया। उन्होंने विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को वृद्धजनों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने एवं व्यवस्थित रूप से समय-सीमा में संचालित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने नव निर्मित पॉली क्लिनिक में कक्षों का निरीक्षण करते हुए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया तथा परिसर में बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने निर्देश दिये कि एमडी आयुर्वेद की मान्यता प्राप्त करने के लिये ड्राईंग प्राप्त कर प्रस्ताव भेजा जायें।
अधिकारियों को दिए गए प्रमुख निर्देश
सुविधाओं की उपलब्धता: वृद्धजनों के लिए सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं (आवास, स्वास्थ्य, भोजन आदि) अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाएं।
समय-सीमा का पालन: वृद्धाश्रम से संबंधित कार्यों और व्यवस्थाओं को एक निश्चित समय-सीमा के भीतर व्यवस्थित रूप से पूरा करने के निर्देश दिए।
प्रभावी प्रबंधन: उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संस्थान का संचालन इस तरह हो कि वहां रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों को किसी भी कठिनाई का सामना न करना पड़े।
इस दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने पीएम पोषण योजना अंतर्गत संचालित एकीकृत रसोई केन्द्र का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री सिंह ने किचन शेड में साफ-सफाई, भोजन निर्माण में उपयोग होने वाले उपकरणों की स्वच्छता, भोजन संग्रहण हेतु भंडारण व्यवस्था एवं विद्यालयों तक भोजन पहुंचाने की प्रक्रिया का अवलोकन किया। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता एवं स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को पौष्टिक एवं गुणवत्तायुक्त भोजन उपलब्ध कराया जाए। जिला शिक्षा केन्द्र से प्राप्त जानकारी अनुसार रसोईघर में प्रतिदिन लगभग 8000 से 9000 विद्यार्थियों के लिए भोजन तैयार किया जाता है।
निरीक्षण की कड़ी में कलेक्टर श्री सिंह ने लालबाग स्थित शासकीय आयुष विंग, आयुर्वेद पंचकर्म चिकित्सा केन्द्र का भी जायजा लेते हुए, दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ एवं अपर कलेक्टर श्री सृजन वर्मा सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।
सारांश: कलेक्टर का मुख्य फोकस शिकारपुरा में प्रस्तावित वृद्धाश्रम को जल्द से जल्द और सभी सुविधाओं के साथ क्रियान्वित करने पर रहा, ताकि नगर के वृद्धजनों को एक सुरक्षित और व्यवस्थित आश्रय मिल सके।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें