नेहरू स्टेडियम में ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन...
नन्हे खिलाड़ी खेलो के प्रति दिखा रहे उत्साह..
नेपानगर - नेपानगर के नेहरू स्टेडियम पर खेल और युवा कल्याण विभाग के तत्वधान में संस्था निर्भय नेपा सोशल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। खेल अधिकारी सीएसपी गौरव पाटिल के निर्देशन में प्रशिक्षकों द्वारा खिलाड़ियों को समस्त खेलो की बारीकियां बताई जा रही है। जिसमे खिलाड़ी बारीकियां शिखकर खेल प्रतियोगिता के लिए तैयार होकर अपने शारीरिक विकास की ओर अग्रसर हो सके।
संस्था अध्यक्ष शहज़ाद अली ने बताया 01 मई से प्रारंभ हुए खेल शिविर में योगा, एथेलेटिक्स, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बैडमिंटन और क्रिकेट का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
शिविर सुबह 5.30 बजे से शुरू होता है जिसमे योगा सभी वर्ग के लिए रखा गया है उसके पश्चात नन्हे खिलाड़ी अपने अपने खेलो में प्रशिक्षण प्राप्त करते है। प्रशिक्षक द्वारा खेल के साथ साथ खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलना, टीम के प्रति सजग एवं आत्मविश्वास और अनुशासन के गुण भी बता रहे है। इस दौरान प्रशिक्षक दुष्यन्त सिंह पंवार, राजेन्द्र मसाने, चिराग चौधरी, अविनाश तायड़े, पुनीत पाटिल, अमर कैथवास सहित डेनिस क्रिकेट क्लब् के डेनिश स्वामी द्वारा लेदर बॉल का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें