💧जल_गंगा_संवर्धन_अभियान_MP अंतर्गत जिले में जल संरक्षण एवं बेहतर जल प्रबंधन हेतु विभिन्न गतिविधियां निरंतर संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में जिले में जारी गतिविधियों की श्रृंखला में नेपानगर नगर के वार्ड क्रमांक 3 में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु पाइप लाइन सुधार कार्य प्रगति पर है। नगर परिषद द्वारा कराए जा रहे इस कार्य के तहत क्षतिग्रस्त पाइप लाइनों की मरम्मत एवं आवश्यक सुधार कार्य किए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र में जल आपूर्ति संबंधी समस्याओं के समाधान की दिशा में प्रभावी पहल की जा रही है।
☑️ जल संचयन को मिलेगा बढ़ावा
इसी क्रम में ग्राम बोरखेड़ा के सांवली में तालाब के जीर्णाेद्धार का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के माध्यम से पारंपरिक जल स्रोतों का संरक्षण एवं पुनर्जीवन सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे वर्षा जल संचयन को बढ़ावा मिलेगा और ग्रामीण क्षेत्रों में जल उपलब्धता सुदृढ़ होगी।
✔️ जल रिचार्ज की तैयारी
अभियान के तहत वर्षा ऋतु के पूर्व #जल_संरक्षण एवं वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पॉलीटेक्निक कॉलेज बुरहानपुर में छतों की साफ-सफाई का कार्य कराया गया। इस पहल से वर्षा जल रिचार्ज प्रणाली के पाइपों में कचरे के कारण अवरोध नहीं होगा।
☑️ जल के समुचित उपयोग एवं योजनाओं की जानकारी से किया जा रहा लाभान्वित
इसी श्रृंखला में मंगलवार को उद्यानिकी विभाग द्वारा ग्राम हसिनाबाद में किसान संगोष्ठी एवं पानी चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी श्री नंदकिशोर पवार द्वारा किसानों को जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन एवं अधिक से अधिक पौधारोपण हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही विभागीय योजनाओं जैसे फल पौधारोपण, ड्रिप सिंचाई, ड्रिप ऑटोमेशन एवं यंत्रीकरण योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के अंतर्गत मसाला यूनिट, पापड़ यूनिट, केला प्रोसेसिंग, बेकरी एवं डेयरी यूनिट जैसे स्वरोजगार आधारित उद्यम स्थापित करने हेतु किसानों एवं उद्यमियों को प्रेरित किया गया।





टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें