Skip to main content

कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न, अधिकारियों को आवश्यक निर्देश।।

कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा की बैठक संपन्न 
अधिकारीगण संयुक्त रूप से प्रभावित क्षेत्रों का करें भ्रमण, किसानों को करें जागरूक!! 

- कलेक्टर श्री सिंह अवैध कॉलोनियों की जांच एवं जर्जर भवनों को तोड़ने के निर्देश 

बुरहानपुर/- जिन क्षेत्रों में तरबूज फसल पर संक्रमण से नुकसान की जानकारी मिल रही है, उन क्षेत्रों में अधिकारीगण संयुक्त रूप से भ्रमण करें। नियमानुसार कार्यवाही की जाये, साथ ही साथ किसानों को फसल में हो रहे संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक सलाह देकर जागरूक भी करें। 

यह निर्देश आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने उद्यानिकी, राजस्व व कृषि विभाग के अधिकारियों को दिये। 
आयुष्मान कार्ड निर्माण में लाये तेजी 
बैठक में कलेक्टर ने नगरीय एवं ग्रामीण निकायों में आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रगति जानी। उन्होंने शेष रहे पात्र हितग्राहियों, निर्माण श्रमिकों तथा 70 प्लस के हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि, यह कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण करें, कोई भी पात्र ना छूटे इसका विशेष ध्यान रखा जाये। 
प्राथमिकता से करें कार्य पूर्ण 
 धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष अभियान के तहत किये जा रहे कार्यो की समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री सिंह ने कार्यो में प्रोग्रेस लाने की बात कही। उन्होंने कहा कि अभियान के तहत प्राथमिकता से कार्यो को शीघ्रता से पूर्ण किया जायें। बैठक में पेंशन ई-केवायसी, संबल योजना सहित अन्य शासकीय योजनाओं का भी समीक्षात्मक जायजा लिया।
 
खाद्यान्न वितरण की स्थिति जानी 
कलेक्टर ने बैठक में खाद्यान्न वितरण की स्थिति जानी तथा खाद्यान्न क्वालिटी की जांच करने के निर्देश खाद्य विभाग को दिये उन्होंने निर्देश दिये कि, समय-सीमा में ही खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित किया जायें। 
योजनाओं की समीक्षा, प्रगति लाने के निर्देश 
पीएम स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री आवास शहरी और ग्रामीण योजना की प्रगति की गहनता से समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि आवास प्लस सर्वे नियत समय पर पूर्ण किया जाये। निर्धारित गाईड लाईन के अनुसार सर्वे किया जाये। इस कार्य में प्रति सप्ताह प्रगति लाये। 

अवैध कॉलोनियों के जांच के निर्देश 
बैठक में अवैध कॉलोनियों की जांच एवं कोटपा अधिनियम के तहत आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को दिये गये। नगर निगम को निर्देशित किया गया कि, जर्जर भवनों को तोड़ने की कार्यवाही करें, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सकें। बैठक में विभागों से संबंधित समय-सीमा के पत्रकों की विभागवार समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि, सभी पत्रक निर्धारित समय-सीमा के भीतर ही निराकृत किये जाये। बैठक में जिला पंचायत सीईओ सुश्री लता शरणागत सहित अन्य जिला अधिकारीगण मौजूद रहे।।

Comments

Popular posts from this blog

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...