सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

जून, 2026 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बुरहानपुर में गांधी चौक पर कांग्रेस द्वारा हाथों पर काली पट्टी बांधकर रखा उपवास, जोरदार प्रदर्शन किया लोकतंत्र बचाओ के नारे लगाते हुए हल्ला बोल

  बुरहानपुर : जिला कांग्रेस ने आज गांधी चौक पर 'लोकतंत्र बचाओ उपवास' कर केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया ✊ खतरे में? गांधी चौक पर कांग्रेस का हल्लाबोल मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में गांधी चौक पर कांग्रेस द्वारा किया गया 'लोकतंत्र बचाओ उपवास' राज्यसभा चुनाव में पार्टी नेत्री मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किए जाने के विरोध में आयोजित किया गया सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हाथों पर काली पट्टी बांधकर जोरदार प्रदर्शन किया. कांग्रेस का आरोप - देश में लोकतंत्र और संविधान को कुचला जा रहा है विरोध का स्वरूप: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुबह 11 बजे गांधी चौक पर गांधी प्रतिमा के सामने काली पट्टी बांधकर एक दिन का उपवास रखा और जमकर नारेबाजी की। बुधवार को कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा चुनाव में मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किए जाने के विरोध में एक दिवसीय उपवास रखा।  इस अवसर पर कांग्रेस के इंदौर ग्रामीण प्रभारी अजय सिंह रघुवंशी ने कहा कि देश में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है और संविधान को दरकिनार किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने बिना किसी ठोस वजह के म...

पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी की उपस्थिति में बाढ़ आपदा प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई।

 बुधवार को कलेक्टर श्री हर्ष सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष बागरी की उपस्थिति में बाढ़ आपदा प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में वर्षाकाल को दृष्टिगत रखते हुए बाढ़ एवं अन्य संभावित प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की गई। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत एवं अपर कलेक्टर श्री सृजन वर्मा सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे। बैठक में कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आपदा प्रबंधन से संबंधित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने कहा कि संवेदनशील एवं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की पहचान कर वहां आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही राहत एवं बचाव कार्यों में उपयोग होने वाले उपकरणों, वाहनों तथा आवश्यक सामग्री की उपलब्धता रहे। कलेक्टर श्री सिंह ने नगरीय निकायों को निर्देशित किया कि फिल्ड विजिट कर जर्जर भवनों को चिन्हित करे, नियमानुसार नोटिस दे एवं आवश्यक कार्यवाही की जायें। उन्होंने शहरी क्षेत्र में जलभराव की स्थिति पर चर्चा भी की। बैठक में निर्देश दिये गये कि शिक्षा विभ...

इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर बसाड़ फाटे के पास एक तेज रफ्तार आयशर वाहन ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑटो मे सवार 25 वर्षीय सुमित गिगनारे, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के ऑपरेटर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर मंगलवार दिनांक 09/ 06 /2026 को सुबह करीब 10:30 बजे बसाड़ फाटे के पास एक तेज रफ्तार आयशर वाहन ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑटो मे सवार 25 वर्षीय सुमित गिगनारे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के ऑपरेटर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।  हादसे से जुड़े मुख्य बिंदु: मृतक की जानकारी: मृतक की पहचान 25 वर्षीय सुमित गिगनारे के रूप में हुई है,निवास जो धुलकोट का रहने वाला था और बसाड़ स्वास्थ्य केंद्र में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था।   ऑटो नंबर :   MP.12.R 2081 है घटना का विवरण: हादसा निंबोला और रईपुरा के बीच सुबह करीब 10:30 बजे हुआ। ऑटो में सवार सुमित आयशर की टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो और सुमित लगभग 50 फीट दूर जाकर गिरे थे स्थानीय पुलिस कार्रवाई: घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने निंबोला पुलिस थाना को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला।   तत्काल कार्रवाई: शव और घायल ऑटो चालक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है, और निंबोला पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है मंगलवार सुबह वह...

पुलिस विभाग की पहल से यातायात व्यवस्था में सुधार की उम्मीद, ताप्ती सेवा समिति ने किया सम्मान

  पुलिस विभाग की पहल से यातायात व्यवस्था में सुधार की उम्मीद, ताप्ती सेवा समिति ने किया सम्मान बुरहानपुर। शहर के शानवारा से गणपति थाना मार्ग तक डिवाइडर निर्माण कार्य के चलते सड़क लंबे समय से खुदी हुई है। मार्ग के मध्य डिवाइडर तो स्थापित कर दिए गए हैं, लेकिन सड़क का पुनर्निर्माण नहीं होने से जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं। इस मार्ग से भारी वाहनों एवं ट्रकों का निरंतर आवागमन होने के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है तथा आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। हाल ही में इसी मार्ग पर एक ट्रक पलट गया था। सौभाग्यवश किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन यह घटना सड़क की बदहाल स्थिति और यातायात जोखिम को स्पष्ट रूप से दर्शाती है। सड़क निर्माण कार्य की धीमी गति के कारण वाहन चालकों को प्रतिदिन जाम और असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। ताप्ती सेवा समिति, बुरहानपुर द्वारा समय-समय पर इस समस्या के समाधान हेतु प्रशासन के समक्ष विषय उठाया गया, किन्तु अब तक स्थायी समाधान नहीं निकल सका है। इसी बीच पुलिस विभाग द्वारा जनहित में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए उक्त मार्ग पर यातायात को डायवर्ट किया गया है, जिससे जाम ...

नेपानगर वार्ड क्रमांक 10 में गंदगी से परेशान जनता, शौचालय को लेकर उठे सवाल

नेपानगर के वार्ड क्रमांक 10 में स्वच्छता तार-तार, बदहाल शौचालय से जनता त्रस्त नेपानगर के वार्ड क्रमांक 10 में स्थित सार्वजनिक शौचालय की हालत दिनों-दिन बदहाल होती जा रही है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि शौचालय में इतनी अधिक गंदगी फैली हुई है कि वहाँ से गुजरना तक मुश्किल हो गया है। बदबू और अस्वच्छता के कारण आसपास रहने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर वासियों का कहना है वार्ड में सभी के घरों में शौचालय बने हुए हैं यह हमारे घरों के समीप होने की वजह से हमें इससे समस्या हो रही है क्योंकि इससे जो मल निकलता है जिससे  बहुत बदबू होती है और मच्छरों का एवं जानवरों का खतरा बना रहता है  समस्या: वार्ड क्रमांक 10 में स्थित सार्वजनिक शौचालय में वर्षों एवं  महीनों से सफाई नहीं होने के कारण भारी गंदगी फैली हुई है। ​ असर: शौचालय से उठने वाली तीव्र बदबू के कारण स्थानीय निवासियों का जीना दूभर हो गया है और वहां से गुजरना भी मुश्किल है। जिसकी वजह से छोटे बच्चे एवं बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है ​ खतरा: अस्वच्छता के चलते इलाके में संक्रामक बीमारियां (जैसे मलेर...

श्रम विभाग द्वारा जयस्तंभ एवं मंडी चौराहा पर निर्माण श्रमिकों एवं ऑटो चालकों के लिए एक विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य श्रमिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ना और उनके अधिकारों व सुविधाओं के प्रति जागरूक करना था।

  ​ 📢 श्रम विभाग की बड़ी पहल: श्रमिकों और ऑटो चालकों को योजनाओं से जोड़ने के लिए जागरूकता शिविर आयोजित कलेक्टर श्री हर्ष सिंह के निर्देशानुसार श्रम विभाग द्वारा जयस्तंभ एवं मंडी चौराहा में निर्माण श्रमिकों एवं ऑटो चालकों के लिए जागरूकता शिविर आयोजित कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने तथा उनके अधिकारों एवं सुविधाओं के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान उपस्थित श्रमिकों को मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल तथा मुख्यमंत्री असंगठित कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर श्रमिकों को प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के लाभों से भी अवगत कराया गया तथा भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए योजना में पंजीयन कराने हेतु प्रेरित किया गया। श्रमपदाधिकारी श्री कन्हैयालाल मोरे द्वारा श्रमिकों को बताया गया कि यदि कोई श्रमिक रोजगार के लिए अन्य राज्य में गया है अथवा किसी अन्य राज्य से कार्य करने हेतु जिले में आया है, तो उसकी जानकारी अनिवार्य रूप से श्रम विभाग एवं नगर निगम कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए। इससे श्रमिक...

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के नेपानगर में बीना नर्सिंग होम रजिस्ट्रेशन के संचालित मिला अमन हॉस्पिटल

  बुरहानपुर जिले के तहसील, नेपानगर में बीना नर्सिंग होम के रजिस्ट्रेशन पर अमन हॉस्पिटल के अवैध रूप से संचालित होने का मामला सामने आया है।   बुरहानपुर जिले की टीम ने निरिक्षण में पाई कई खामिया, जन असुरक्षा के चलते पाये गये कई उपकरण शिकायत पर दूसरी बार पहुंची जांच दल की टीम हॉस्पिटल संचालक की सेवाओं का लुप्त उठाकर बेरंग लोटी टीम नेपानगर नगर के अंबाड़ा रोड स्थित अमन हॉस्पिटल को विभागीय जांच में अमानक मान कर सील करने का मामला सामने आ रहा हैं। सोमवार को 2 डॉक्टरों, 3 कर्मचारियों और 1 भ्रत्य की टीम ने हॉस्पिटल में निरिक्षण के बाद यह कार्रवाई की हैं। हालांकि जांच के बाद हॉस्पिटल को सील नहीं किया गया हैं।  विभाग के अनुसार हॉस्पीटल का संचालन बीना नर्सिंग होम के रजिस्ट्रेशन के किया जा रहा था एवं लाईसेंस प्राप्त करने के लिए आवेदन किये जाने की बात बताई जा रही हैं। चर्चा हैं की इस पुरे मामले में विभाग अपनी पूर्व में की गई कार्रवाई पर पर्दा डालता नज़र आ रहा हैं। इस कार्रवाई के बाद नगर में संचालित हो रहें अन्य क्लिनिक संचालको में हड़कंप के साथ दहशत का माहौल हैं। ऐसे कई उपकरण भी मिले हैं जि...

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...

नेपानगर (बुरहानपुर) के संजय नगर में रेलवे लाइन के विस्तार के कारण लगभग 60 मकानों को हटाने की प्रशासनिक कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से पूरी की गई।

  बुरहानपुर जिला के नेपानगर संजय नगर में भुसावल-खंडवा तीसरी और चौथी रेल लाइन के विस्तार के लिए रेलवे और स्थानीय प्रशासन ने 6 जून को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इसकी जद में आए लगभग 60 मकान तोड़े गए हैं। बेघर होने के डर से लोग दो दिन पहले से ही खुद अपने मकानों की टीन और ईंटें निकालने में जुट गए थे। इस बेदखली और विस्थापन से जुड़ी मुख्य बातें:कारण: भुसावल से खंडवा तक बिछाई जा रही तीसरी और चौथी रेलवे लाइन।प्रभावित क्षेत्र: नेपानगर का वार्ड नंबर-9, संजय नगर।प्रशासनिक कार्रवाई: रेलवे द्वारा नोटिस चस्पा किए जाने के बाद क्षेत्र में लगभग 60 मकान हटाए गए। नेपानगर एसडीएम भागीरथ वाखला ने कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था और भारी पुलिस बल की तैनाती की निगरानी की। स्थानीय लोगों की स्थिति: लगभग 60 साल पहले नेपा लिमिटेड (अखबारी कागज मिल) द्वारा यह जमीन बांटी गई थी। नोटिस के बाद लोगों ने स्वयं अपने आशियाने उखाड़ने शुरू कर दिए, ताकि वे कुछ जरूरी सामान और मलबा बचा सकें।इससे पहले भी रहवासियों ने विस्थापन व उचित मुआवजे को लेकर तहसील कार्यालय में प्रदर्शन किया था। पुनर्वास और ...

विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत धुलकोट क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में पेयजल समस्या के निराकरण हेतु पानी के टैंकर सह मोटरपंप सहित वितरित किए गए।

बुरहानपुर की नेपानगर विधानसभा क्षेत्र की विधायक मंजू दादू ने अपनी विधायक निधि से 22 लाख 91 हजार रुपए की लागत से 12 ग्राम पंचायतों को मोटरपंप सहित अत्याधुनिक पानी के टैंकर प्रदान किए हैं। इन टैंकरों का उपयोग ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के साथ-साथ आपातकालीन परिस्थितियों में अग्निशमन वाहन (फायर फाइटर) के रूप में भी किया जा सकेगा। तत्काल प्रतिक्रिया: दमकल वाहनों (फायर ब्रिगेड) को ग्रामीण इलाकों तक पहुंचने में लंबा समय लग सकता है। स्थानीय स्तर पर इन टैंकरों की उपलब्धता से आग को फैलने से रोकने में मदद मिलती है। पीने के पानी की आपूर्ति: गर्मियों के मौसम में होने वाले जल संकट से राहत दिलाने के लिए गांवों में निरंतर और सुचारू पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित होती है। बहुउद्देशीय उपयोग: आपातकाल के समय मोटरपंप की मदद से आग बुझाने और सामान्य दिनों में पानी के परिवहन दोनों के लिए इनका उपयोग किया जा सकता है। स्थानीय आत्मनिर्भरता: बदनापुर, अम्बा, सुक्ता, धाबा, दरियापुर कलां, मोहनगढ़ नाना नगरी, उताम्बी, भगवानिया, सलबड़, जालंद्रा, रहमानपुरा, नसीराबाद और घाघरला सहित 12 पंचायतों के ग्रामी...

जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर (ग्रामीण) एवं जिला किसान कांग्रेस द्वारा नगर परिषद शाहपुर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया

  जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर (ग्रामीण) एवं जिला किसान कांग्रेस द्वारा शाहपुर में किसानों के समर्थन में धरना प्रदर्शन 📢 जिला कांग्रेस कमेटी और किसान कांग्रेस का शाहपुर में विशाल धरना प्रदर्शन ​ शाहपुर: जिला कांग्रेस कमेटी बुरहानपुर (ग्रामीण) एवं जिला किसान कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में आज नगर परिषद शाहपुर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व कृषि मंत्री एवं कसरावद विधायक सचिन यादव जी ने किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और किसानों के हक की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। ​ 🌾 मुख्य मांगें और कारण ​विगत दिनों क्षेत्र में आए तेज आंधी-तूफान और बेमौसम बारिश के कारण सैकड़ों किसानों की केले की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है। किसानों के इस भारी नुकसान को लेकर कांग्रेस ने आवाज बुलंद की और सरकार के सामने निम्नलिखित प्रमुख मांगें रखीं: ​ बिजली बिल माफ किए जाएं। ​केला फसल बीमा तत्काल लागू किया जाए। ​प्रभावित किसानों का कर्ज माफ हो। ​ 🗣️ पूर्व कृषि मंत्री सचिन यादव ने साधा निशाना ​इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित पूर्व कृषि मंत्री एवं कसराव...

नेपानगर के वन ग्राम मांडवा जंगल में हुवा नवजात शिशु का जन्म आरोग्य केंद्र पर लटका मिला ताला

  बुरहानपुर:- नेपानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मांडवा में शुक्रवार सुबह दिल-दहला देने वाला मामला सामने आया है। प्रसव पीड़ा के चलते मांडवा निवासी 35 वर्षीय मीराबाई पति भूलसिंग महिला ने जंगल में एक नवजात बच्चे को जन्म दिया। लंबे समय तक महिला जंगल में बेहोश अवस्था में पड़ी रही।उक्त मामले ने साबित कर दिया की प्रदेश की भाजपा सरकार पूरी तरह से नाकाम सिद्ध हो रही है, और उसकी हर योजना महज कागजो पर और सोशल मिडिया के लायक ही बची है  आरोग्यम केंद्र मांडवा (बोमलियापाठ)वहां पर ताला लटका मिला उक्त आरोप लगाते हुए कांग्रेस नेता अजयसिंह रघुवंशी ने प्रदेश सरकार की योजनाओं पर प्रश्न लगाते हुए स्थानीय भाजपा के जनप्रतिनिधिओ पर भी सवाल खडे किये  श्री रघुवंशी ने कहा की जिले के सांसद, और विधायकों द्वारा प्रतिदिन करोडो के विकास की महज घोषणाएं की जाती है किन्तु धरातल पर सब जीरो है, केवल विज्ञप्तिओ के माध्यम से ही प्रदेश का विकास करने मे लगे हे सब के सब जबकि आज समस्याओ की हकीकत सामने आने पर पता चल रहा है की क्या विकास हो रहा है जिले मे कही तो जनता पानी को तरस रही है तो कही स्वास्...

पालक महासंघ ने स्टार चाइल्ड इंग्लिश स्कूल संचालक हनीफ शेख का किया अभिनंदन

  बुरहानपुर। सामाजिक सद्भाव, शिक्षा जागरूकता एवं राष्ट्र निर्माण के उद्देश्य से पालक महासंघ द्वारा एक विशेष सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा को सेवा का माध्यम बनाकर समाज में सकारात्मक कार्य कर रहे स्टार चाइल्ड इंग्लिश स्कूल के संचालक शेख हनीफ का सम्मान किया गया। महासंघ पदाधिकारियों ने बताया कि आज जहाँ अनेक निजी विद्यालय शिक्षा को व्यवसाय बनाते हुए पुस्तकों एवं अन्य शैक्षणिक सामग्री पर अत्यधिक कमीशन ले रहे हैं, वहीं स्टार चाइल्ड इंग्लिश स्कूल विद्यार्थियों को मात्र लगभग 3000 रुपये वार्षिक शुल्क में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करा रहा है। साथ ही लगभग 3000 से 4000 रुपये में मिलने वाली पुस्तकों का सेट विद्यार्थियों को करीब 1000 रुपये की वास्तविक लागत में उपलब्ध कराया जा रहा है, जो शिक्षा के प्रति विद्यालय की सेवा भावना को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि कम शुल्क होने के बावजूद विद्यालय में सुविधाओं की कोई कमी दिखाई नहीं देती। विद्यार्थियों के लिए आरओ का स्वच्छ पेयजल, साफ-सुथरे शौचालय, कक्षाओं में कैमरों द्वारा निगरानी तथा बेहतर शैक्षणिक वातावरण जैसी सभी आवश्यक व्यवस्...

बुरहानपुर जिले के नेपानगर तहसील स्थित ग्राम डवालीखुर्द में एक झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज से मरीज का स्वास्थ खराब, पीड़ित ने की शिकायत

  बुरहानपुर जिले के नेपानगर तहसील स्थित ग्राम डवालीखुर्द में एक झोलाछाप फर्जी डॉक्टर द्वारा गलत इलाज किए जाने का मामला सामने आया है। डॉक्टर का नाम विनायक देवगिरी निवासी सरोला  क्लीनिक डवालीखुर्द बताया जा रहा है     फरियादी करणसिंह पिता शोभाराम जाधव, निवासी ग्राम डवालीखुर्द ने कलेक्टर व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, पुलिस अधीक्षक और नेपानगर पुलिस थाना प्रभारी को इस संबध में एक लिखित शिकायत दी है। शिकायत के अनुसार, लगभग दस दिन पहले फरियादी करणसिंह को बुखार आया था। वे इलाज के लिए ग्राम डवालीखुर्द में स्थितप डॉ विनायक देवगिरकर पाटिल के क्लिनिक पर गए।  आरोप है कि विनायक देवगिरकर पाटिल ने पुलिस थाना फरियादी को बुखार की दवाइयां दीं और साथ ही एक इंसुलिन का इंजेक्शन भी लगाया। शिकायत में बताया गया है कि इंजेक्शन लगाए जाने के बाद करणसिंह के दाहिने पैर में अत्यधिक दर्द शुरू हो गया। अगली सुबह तक उनके उसी पैर में एक फुंसी भी निकल आई। जब फरियादी करणसिंह ने इस समस्या के बारे में विनायक देवगिरकर पाटिल से संपर्क किया, तो उसने ने उन्हें बताया कि यह एक-दो दिन में अपने ...

बुरहानपुर जिले में बिजली कटौती, सूचना व्यवस्था एवं जर्जर विद्युत ढांचे के सुधार की मांग को लेकर ताप्ती सेवा समिति ने सौंपा ज्ञापन

  बुरहानपुर में ताप्ती सेवा समिति ने जिले की चरमराती बिजली व्यवस्था, अघोषित बिजली कटौती और जर्जर बुनियादी ढांचे में सुधार की मांग को लेकर विद्युत विभाग को एक ज्ञापन सौंपा है।  बुरहानपुर ताप्ती सेवा समिति :  बुरहानपुर द्वारा जिले में लगातार सामने आ रही विद्युत आपूर्ति संबंधी समस्याओं, पारदर्शी सूचना व्यवस्था की कमी तथा जर्जर विद्युत ढांचे के सुधार की मांग को लेकर अधीक्षण यंत्री श्री के. एस. मालवीया के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन विद्युत विभाग की प्रतिनिधि अधिकारी ए.ई.सी. हिना मैडम को प्रदान किया गया। ज्ञापन में बताया गया कि जिले में बिना पूर्व सूचना के बार-बार बिजली बंद होने से आम नागरिकों, विद्यार्थियों, व्यापारियों, किसानों, बुजुर्गों एवं मरीजों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के दौरान घंटों तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है, वहीं किसानों की सिंचाई व्यवस्था भी बाधित हो रही है, जिससे कृषि कार्यों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। समिति ने मांग की कि बिजली कटौती एवं मरम्मत कार्यों की जानकारी सोशल मीडिया, व्हाट्सएप चैनल, फेसबु...