Skip to main content

EPFO Aadhar Seeding Online: Check Benefits & Step by Step Online Process

ईपीएफओ यानी कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के सारे कर्मचारियों हेतु अब आधार कार्ड को यूएएन नंबर से लिंक करना जरूरी कर दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि ईपीएफओ आधार सीडिंग ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीके से किया जा सकता है।

लेकिन अब क्योंकि डिजिटल युग है और सारे काम ऑनलाइन माध्यम से सरलता पूर्वक हो जाते हैं। ऐसे में अब आपको यह जानकारी जरूर होनी चाहिए कि कैसे ईपीएफओ आधार सीडिंग ऑनलाइन किया जाता है। इसलिए आपको इस अनिवार्य कार्य को बिना किसी देर के तुरंत पूरा कर लेना चाहिए।

आज इस पोस्ट में हम आपको विस्तार से बताएंगे ईपीएफओ आधार सीडिंग ऑनलाइन प्रक्रिया क्या है। हम आपको इस लेख में बताएंगे कि कैसे आप अपने आधार कार्ड को मात्र कुछ देर में ईपीएफ खाते से लिंक कर सकते हैं। पूरा तरीका सही तरह से जानने के लिए आपको इस पोस्ट को पूरा पढ़ना होगा।

EPFO Aadhar Seeding Online

ईपीएफओ आधार सीडिंग को अब जरूरी कर दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि यदि आप अपने ईपीएफ का ऑनलाइन दावा करते हैं, तो ऐसे में आपका यूएएन और आधार लिंक करना जरूरी होता है। इस प्रकार से जब आपका पीएफ अकाउंट आपके आधार के साथ जुड़ा होगा, तो तभी आपके नियोक्ता द्वारा ईसीआर चालान फाइल किया जा सकता है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आप ईपीएफओ आधार सीडिंग ऑनलाइन तरीके से बहुत ही सरलता के साथ कर सकते हैं। इसके साथ ही उमंग एप्लिकेशन पर भी यह सुविधा दी गई है। उमंग ऐप्प पर आप अपने आधार नंबर को जब ईपीएफ खाते से जोड़ते हैं तो इस पर कोई शुल्क भी नहीं लगता है।

ईपीएफओ आधार सीडिंग ऑनलाइन के लाभ

ईपीएफओ आधार सीडिंग के कई तरह के फायदे कर्मचारियों को प्राप्त होते हैं जिनके बारे में नीचे बताया गया है –

*जब आप अपने आधार नंबर को अपने ईपीएफ और यूएएन नंबर से जोड़ लेते हैं तो ऐसे में डाटा में गलतियां होने की संभावना बहुत ही कम हो जाती है। दरअसल आपकी सारी जानकारी आपके आधार कार्ड के अनुसार उपलब्ध रहती है।
*ईपीएफओ आधार सीडिंग के द्वारा डुप्लीकेट खाते की संभावना ना के बराबर रहती है।
*आप अपने पीएफ को ऑनलाइन तरीके से नियुक्ता के वेरिफिकेशन के बगैर भी निकाल सकेंगे।
*ईपीएफओ आधार सीडिंग को ऑनलाइन माध्यम से बिना किसी कठिनाई के किया जा सकता है।

ईपीएफओ आधार सीडिंग के प्रकार

यहां आपको हम बता दें कि आप नीचे बताए गए सभी तरीकों का उपयोग करके अपने आधार को अपने ईपीएफ खाते से आसानी के साथ लिंक कर सकते हैं –

*ईपीएफओ आधिकारिक पोर्टल के द्वारा
*उमंग एप्लिकेशन के जरिए से
*अपने समीप के ईपीएफओ दफ्तर जाकर


ईपीएफओ आधार सीडिंग

ईपीएफओ आधार सीडिंग ऑनलाइन प्रक्रिया निम्नलिखित विस्तार से बताई गई है –

*सबसे पहले आपको ईपीएफओ के होम पेज पर चले जाना है।
*यहां पर अब आपको अपने ईपीएफ खाते में लॉगिन कर लेना है इसके लिए आपको अपना यूएएन नंबर और पासवर्ड दर्ज करना है।
*अब लॉगिन के बाद आपको मैनेज सेक्शन के तहत केवाईसी के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
*इसके तुरंत बाद आप दूसरे पेज पर पहुंच जाएंगे जहां पर आपको आधार से लिंक करने वाले विकल्प के ऊपर क्लिक करना है।
*आगे इसके बाद आपको अपने आधार कार्ड के नंबर को और आधार कार्ड पर आपका जो नाम है इसे लिखकर सेव के बटन को दबा देना है।
*यदि आपके केवाईसी के दस्तावेज बिल्कुल ठीक होंगे तो तब आपका आधार आपके ईपीएफ खाते से जुड़ जाएगा।

ईपीएफओ आधार सीडिंग ऑनलाइन कैसे करें?

ईपीएफओ आधार सीडिंग को उमंग एप्प के द्वारा भी किया जा सकता है और इसका पूरा तरीका निम्नलिखित कुछ इस प्रकार से है –

*सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर से उमंग एप्लिकेशन को डाउनलोड कर लेना है।
*अब इसके बाद आपको उमंग एप को खोलकर इसमें अपना मोबाइल नंबर दर्ज करके ओटीपी डालकर लॉगिन कर लेना है।
*अब आगे आपको ऑल सर्विसेज में जाना है और इसके तहत ईपीएफओ वाले विकल्प को दबाना है।
*इस अनुभाग में अब आपको ई-केवाईसी सर्विसेज के ऊपर क्लिक कर देना है।
*यहां पर अब आपको ई-केवाईसी सेक्शन में आधार सीडिंग के विकल्प को दबाना है।
*आगे आपको अपना यूएएन नंबर दर्ज करना है और गेट ओटीपी के बटन को दबाना है।
*इसके तुरंत बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा और आपको यहां अब अपना आधार नंबर लिखना है।
*अब आपको अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर और ईमेल आईडी पर एक बार और ओटीपी मिलेगा आपको इसे दर्ज करना है।
*ओटीपी सत्यापन होने के बाद आपका आधार यूएएन से लिंक हो जाएगा।

आप देख रहे हैं:- 

प्रदेश पत्रिका संदेश 




Comments

Popular posts from this blog

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...