सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कमलनाथ-दिग्विजय सिंह के दिन लदे, अब जीतू पटवारी ने शिकंजा कसा, कांग्रेस का MP प्लान तो जानिए।

मध्यप्रदेश को अपने कब्जे में लेने के लिए कांग्रेस ने नया प्लान बनाया है. इसके तहत अब राज्य के सभी मंत्री, सांसद और विधायकों के काम-काज पर कांग्रेस प्रवक्ताओं की नजर रहेगी.
मीडिया से बातचीत से पहले भी सारे कंटेंट को करना होगा डिस्कस (इमेज- फाइल फोटो)

बीजेपी को सत्ता से हटाने के लिए मध्यप्रदेश कांग्रेस कमर कस चुकी है. पार्टी के कई नियमों में बदलाव किए जा रहे हैं और कई नए नियम भी बनाए जा रहे हैं. बदलाव की ये बयार लेकर आए हैं प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी. जीतू पटवारी के नेतृत्व में कई अहम बदलाव पार्टी के अंदर देखने को मिल रहे हैं. हाल ही में उन्होंने प्रदेश प्रवक्ताओं के साथ बैठक की थी. इस बैठक में कई अहम फैसले किए गए।
बैठक के बाद जानकारी दी गई कि कांग्रेस ने अब एक नया प्लान बनाया है. इसके तहत जीतू पटवारी ने हर एक जिले में प्रदेश प्रवक्ता को प्रभारी बनाने का फैसला किया है. ये प्रभारी अपने जिले के मंत्री, सांसदों और विधायकों के कामकाज पर नजर रखेंगे. अगर उन्हें काम में किसी तरह की कोई कमी नजर आएगी तो तुरंत इसकी जानकारी प्रदेश अध्यक्ष को दी जाएगी, जिसके बाद तत्काल एक्शन लिया जाएगा।

अब संभल कर रहें नेताजी

प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा बनाए गए इस नियम से राज्य के सभी कांग्रेस नेताओं के ऊपर कभी भी एक्शन होने का खतरा मंडराने लगा है. यहां तक कि अब मीडिया से बातचीत से पहले नेताओं को संबंधित डेटा जमा कर प्रदेश मीडिया विभाग से विमर्श करना भी जरुरी होगा. प्रदेश में कांग्रेस नेताओं की छवि में बदलाव के लिए इस नए प्लान को बनाया गया है. इनके कामकाज पर नजर रख किसी तरह की लापरवाही पर लगाम लगाने की कोशिश की जाएगी।।

ला रहे हैं बदलाव की बयार

जब से जीतू पटवारी को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है, तब से कई नए नियम बनाए गए हैं. इससे पार्टी में नई ऊर्जा का भी संचार हो रहा है. वहीं कई लोग इसे जीतू पटवारी द्वारा पार्टी पर शिकंजा कसने जैसा बता रहे हैं. कई लोगों की मानें तो अब कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के पार्टी से दिन लदने जैसी बातें भी सामने आ रही हैं. वहीं कांग्रेस का कहना है कि ये बदलाव पार्टी के लिए लंबे समय में फायदेमंद साबित होंगे. इस कारण पार्टी नए नेतृत्व और संगठनात्मक बदलाव को बढ़ावा दे रही है।।


आप देख रहे हैं 

प्रदेश पत्रिका 

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...