Skip to main content

इतना माल तो कांग्रेस में जिंदगीभर', सुमित्रा ताई के लिए भी जोक, इंदौर रंगपंचमी गेर में नेताओं पर व्यंग्य भरे पोस्टर

 इंदौर जिले में हर साल की तरह इस बार भी रंगपंचमी पर गेर का आयोजन किया गया। इस साल भी गेर के रास्ते पर दिग्गज नेताओं के अनोखे पोस्टर लगाकर तंज कसा गया। इस पोस्टर को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। सत्ताधारी पार्टी से लेकर विपक्ष के नेताओं के फनी पोस्टर पढ़कर लोगों की हंसी छूट गई।

हाइलाइट्स

  • इंदौर में रंग पंचमी पर नेताओं के मजेदार पोस्टर लगे।
  • सत्तू पहलवान ने नेताओं पर तंज कसे, जनता ने खूब मजा लिया।
  • फ्लेक्स पोस्टरों के जरिए अनोखी परंपरा का प्रदर्शन।


इंदौर रंगपंचमी गेर में नेताओं के फनी पोस्टर से कसा तंज


इंदौर: होलकर की नगरी इंदौर में रंग पंचमी का मतलब सिर्फ रंग-गुलाल ही उड़ाना नहीं है। इस गेर के साथ ही नेताओं पर मजेदार कटाक्ष भी होता है। इस बार भी गेर में पोस्टरों की धूम रही, जहां बड़े-बड़े नेताओं पर इतने जबरदस्त तंज कसे गए कि हंसते-हंसते लोगों के पेट में दर्द हो गया। इस अनोखी परंपरा को निभाने वाले सत्तू पहलवान ने इस साल भी अपने व्यंग्य बाण छोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इसमें कैलाश विजयवर्गीय से लगाकर जीतू पटवारी तक पर तंज कसा गया है।

पोस्टरों की बातें, जनता की हंसी

गेर के दौरान लगाए गए पोस्टरों ने लोगों का खूब मनोरंजन किया। इसमें कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के लिए पोस्टर में लिखा गया कि 'सरकार से भी टकरा जाता हूं, हक की बात में डरता नहीं, दिल्ली भी खुश। वहीं, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के पोस्टर ने भी लोगों को खूब हंसाया। लिखा था, 'बुझी हुई बाती मत मान लेना, दीपक में लौ अभी बरकरार है।

महापौर के लिए लिखा ये

इंदौर जिले के मेयर पुष्यमित्र भार्गव के पोस्टर में लिखा था, 'इंदौर को हर क्षेत्र में अव्वल बनाने में जुटा हूं भिया, दुखता रहे विरोधियों का पेट। वहीं, कवि और पूर्व विधायक सत्यनारायण सत्तन पर भी मजेदार तंज कसा गया। पोस्टर में लिखा है, 'बोलबचन में अमिताभ बच्चने थे, हैं और जीवन पर्यंत बने ही रहेंगे। वहीं, जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट को लेकर लिखा है, 'पांचो ऊंगलियां घी में और सिर कड़ाही में। इतना माल-मत्ता तो कांग्रेस में जिंदगीभर न कमा पाता।


विपक्ष के नेताओं को भी नहीं छोड़ा

इसी तरह जीतू पटवारी के लिए लिखा है कि गति जरूर धीमी है लेकिन पार्टी सुधार का काम तेजी से चल रहा है। इसके अलावा गोलू शुक्ला, आकाश विजयवर्गीय, सुमित मिश्रा, सुदर्शन गुप्ता और उषा ठाकुर पर भी जबरदस्त कटाक्ष किए गए। हर पोस्टर पर जनता ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं और गेर के इस अनोखे अंदाज का भरपूर आनंद लिया।

गेर में पोस्टरबाजी की परंपरा

पहले यह व्यंग्यबाण दीवारों पर नील से लिखे जाते थे, लेकिन अब फ्लेक्स पोस्टरों के ज़रिए पूरे शहर में बिखेर दिए जाते हैं। यह अनोखी प्रदर्शनी हर साल गोराकुंड निवासी सत्तू पहलवान द्वारा तैयार की जाती है, जो जनता के लिए ठहाकों का फुल डोज़ साबित होती है।


    आप देख रहे हैं 👇 





Comments

Popular posts from this blog

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...