सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली सवालो के घेरे में, जिन शिक्षको की ड्यूटी लगाई उन पर भी उठ रहे सवाल

 जिस स्कूल के बच्चे है उसी को बना दिया परीक्षा केन्द्र, नतीजा धडल्ले से हो रही टिपाई बोर्ट पेर्टन पर आयोजित हो रही कक्षा 5 वी 8 वीं की परीक्षा में चल रहा नकल का खेल।


प्रदेश पत्रिका:- सुसनेर। बोर्ड पेर्टन आयोजित हो रही कक्षा 5 वीं और 8 वीं की वार्षिक परीक्षा में जमकर टिपाई चल रही है। मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में हडकंम मच गया है। परीक्षा केन्द्रो पर धडल्ले से चल रहे नकल के इस खेल की जानकारी शनिवार की दोपहर में जब शिक्षा विभाग के अधिकारीयों तक पहुंची तब तक काफी देर हो चुकी थी। तब तक विद्यार्थी सभी परीक्षा केन्द्रो से वापस लोट चुके थे। ऐसे में जानकारी मिलने के बाद भी शिक्षा विभाग इस करतूत को अंजाम देने वाले को रंगे हाथी नहीं पकड सका। लेकिन परीक्षा केन्द्रो में लगे सीसीटीवी कैमरो में यह राज कैद हो गया है। नगर के परीक्षा केन्द्रो पर जो विद्यार्थी परीक्षा दे रहे हैं उन्होने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया की जिन शिक्षको की ड्यूटी लगाई जा रही है! सम्बंधित स्कूलों के शिक्षक उनके ही स्कूल के बच्चों को टिपा रहे है। हालाकि इस सम्बंध में बीआरसी राधेश्याम पाटीदार जांच के उपरान्त कारवाई का आश्वासन दे रहे हैं। लेकिन इस बीच अन्य स्कूलो के बच्चो उनके अभिभावको और स्कूल संचालको ने उचित कार्रवाई की मांग शिक्षा विभाग से करते हुए उनकी कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए है। इसको लेकर कुछ स्कूलो के संचालक शिक्षा विभाग के कार्यालय भी पहुंचे और विकासखंड शिक्षा अधिकारी मुकेश तिवारी को भी मामले से अवगत कराया। दरअसल इस बार शिक्षा विभाग ने बच्चों को तनाव दूर करने के उद्देश्य से कुछ निजी स्कूलो को ही परीक्षा केन्द्र बनाया है। जिन पर सम्बंधित स्कूलो के ही बच्चे परीक्षा दे रहे है। इसलिए नकल का खेल शुरू हो गया है इस मामले को और बढावा तो इसलिए मिल रहा है क्यों कि निजी स्कूलो पर जिन सरकारी शिक्षको की ड्यूटी लगाई जा रही है। वे लोकल नगरीय क्षेत्र के ही है। जिनके सम्बंध निजी स्कूल संचालकों से अच्छे है इसलिए इस व्यवहार का फायदा निजी स्कूल संचालक अच्छे से उठा रहे है। स्थिति यह है की जिन शासकीय टिचरो की ड्यूटी परीक्षा केन्द्रो पर लगाई गई है इनमें से तो कुछ तो ऐसे हैं जिनके बच्चे भी उसी निजी स्कूल में पढ़ते है जिसको परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।सुसनेर विकासखंड में 26 तो नगर में है 7 परीक्षा केन्द्र सुसनेर विकासखंड में कक्षा 5 और 8 वी की वार्षिक परीक्षा बोर्ड पेर्टन पर आयोजित करने शिक्षा विभाग के द्वारा 26 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है। जिनमें से नगरीय क्षेत्र सुसनेर में 7 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है। इनमें से 1 या 2 सरकारी स्कूलो को छोडकर बाकी शेष सभी निजी स्कूलो को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। जिन पर उन्ही स्कूलों के बच्चे परीक्षा दे रहे है।


अधिकारियों की अनदेखी या मिलीभगत

इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए प्रशासन द्वारा सख्त निर्देश जारी किए गए हैं, यहां तक की शिक्षा विभाग के अधिकारी स्वयं इन परीक्षाओ का निरीक्षण कर रहे है। लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। प्रश्न पत्र लीक न हो, इसके लिए कड़े प्रावधान किए गए हैं, फिर भी नकल माफिया सरि य नजर आ रहे हैं।


छात्रों व अभिभावकों में नाराजगी

इस मामले को लेकर अन्य स्कूलों के छात्रों और अभिभावकों में रोष व्याप्त है। उनका कहना है कि जब एक ही परीक्षा में कुछ छात्र नकल कर बेहतर अंक प्राप्त करेंगे, तो मेहनती छात्रों के भविष्य पर सीधा असर पड़ेगा। 

कक्षा 5 वीं और 8 वीं के परीक्षा केन्द्रो पर नकल किये जाने का मामला संज्ञान में आया है। परीक्षा केन्द्रो पर लगे सीसीटीवी कैमरी की रिकार्डिंग और अन्य विन्दुओ पर जांच की जाएगी उसके बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।



       आप देख रहे हैं 👇 



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...