प्रदेश पत्रिका:- बुरहानपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत 18 मार्च को सोशल मीडिया पर हुए धर्म विशेष पर आपत्तिजनक पोस्ट कर ठेस पहुंचाने वाले मामले में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा। एसपी देवेंद्र पाटीदार ने बताया कि फर्जी आईडी से धर्म विशेष को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी । आपसी रंजिश और बदला लेने के उद्देश्य से दोस्त ने अपने ही दोस्त की फर्जी आईडी बनाई थी। हैदराबाद में काम करने गए आरोपी युवक यश ने अपने ही बेगुनाह दोस्त को फ़साने और मार खिलाने की साजिश रची थी। बुरहानपुर पुलिस ने सायबर सेल की मदत से सच्चाई की पड़ताल कर फर्जी आईडी बनाने वाले आरोपी यश को किया गिरफ्तार। गौरतलब है कि 18 मार्च को धर्म विशेष को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में बुरहानपुर में बवाल मचाने पर सांप्रदायिक तनाव की स्थिति निर्मित हुई थी। पुलिस ने हाथोंहाथ मामले को नियंत्रित किया था। एसपी देवेंद्र पाटीदार ने कहा बेगुनाह को फसाकर युवक से मारपीट करने और साम्प्रदायिक तनाव फैलाने के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें