सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

MP के महू में जहां हुआ था उपद्रव और पथराव वहां 100 से ज्यादा अतिक्रमण हटाए

 महू में कैंटोनमेंट बोर्ड ने बड़ी कार्रवाई की। गुरुवार को दल-बल के साथ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इसमें 100 से अधिक कच्चे-पक्के अतिक्रमण हटाए गए। यह कार्रवाई उन क्षेत्रों में की गई जहां नौ मार्च की रात उपद्रव हुआ था।

सड़कों और नालियो पर किए अतिक्रमण को तोड़ते हुए छावनी परिषद की टीम।

HighLights

  • महू में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, 100 से अधिक अतिक्रमण तोड़े गए।
  • कैंटोनमेंट बोर्ड की टीम ने पोकलेन और मशीनों का उपयोग किया।
  • महू में उपद्रव के बाद की गई कार्रवाई, अतिक्रमण हटाने का अभियान।
प्रदेश पत्रिका :- महू नगर में गुरुवार को कैंटोनमेंट बोर्ड ने दल-बल के साथ अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान 100 से अधिक कच्चे-पक्के अतिक्रमण हटाए। यह कार्रवाई नगर के उन क्षेत्रों में की गई, जहां नौ मार्च की रात भारतीय क्रिकेट टीम की जीत पर निकले जुलूस के दौरान विवाद और उपद्रव हुआ था।

इस दौरान दल के साथ छोटी-मोटी झड़प भी हुई। सुबह 11 बजे छावनी परिषद के अधिकारी, एसडीएम, तहसीलदार, पुलिस अधिकारी व बल के साथ बाजार में पहुंचे। टीम पोकलेन व अन्य मशीनों के साथ धानमंडी चौराहे पर पहुंची।

गुमटियां और कच्ची

यहां दुकान और मकानों के बाहर लगे शेड, नालियों पर बने ओटले, गुमटियां और कच्ची-पक्की दुकानें तोड़ना शुरू किया। इसके साथ ही गफ्फार होटल मार्ग पर भी एक साथ कार्रवाई जारी थी। मशीनों से अतिक्रमण तोड़े जा रहे थे। इसे देखते हुए कुछ लोग खुद ही अपने शेड व सामान हटाने लगे।

छावनी परिषद की टीम ने 100 से ज्यादा कच्चे-पक्के निर्माण, आटले और मकान-दुकानों के शेड तोड़े। यह कार्रवाई एमजी रोड, नीम गली, गफ्फार होटल, मटन-चिकन मार्केट, पत्ती बाजार, मार्केट चौक पर की गई। इसमें करीब 10 गुमटियां, पांच मकानों के टिनशेड व नालियों पर बने ओटले व अन्य अतिक्रमण तोड़े गए।


यह वही क्षेत्र है जहां पर बीते दिनों उपद्रव के दौरान तोड़फोड़ व पथराव हुआ था। छावनी परिषद इंजीनियर एचएस कालोय, एसडीएम राकेश परमार, तहसीलदार विवेक सोनी, नायब तहसीलदार राधावल्लभ धाकड़, एसडीओपी दिलीप सिंह चौधरी, टी आइ राहुल शर्मा सहित करीब 50 अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाने के लिए दिया तीन दिन का समय

अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के लिए छावनी परिषद ने 14 मार्च को विज्ञप्ति जारी की थी। इसमें नालियों पर किए अतिक्रमण और यातायात में बाधक अतिक्रमण हटाने की सूचना जारी की थी। सूचना के बाद गुरुवार को छावनी परिषद एक्शन मोड में आई।

इस दौरान बाजार में कई लोग जमा हुए और अपना अतिक्रमण स्वेच्छा से हटाने के लिए समय मांगा। इस पर परिषद के इंजीनियर एचएस कालोया से चर्चा की। इसके बाद तीन दिन का समय दिया गया। इसके बाद फिर से प्रशासन दल-बल के साथ सड़कों पर उतरेगा।



        आप देख रहे हैं 👇 




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...