सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कम अंक से पास हुई तो पिता ने डांट दिया, प्रेमी से शादी करने बिहार से खंडवा पहुंच गई लड़की

 प्रेमी और उसका भाई, लड़की को लेकर खंडवा कोतवाली थाने पहुंचे, जहां पुलिस को पूरी बात बताई और लड़की को पुलिस के सुपुर्द कर इंदौर चले गए। पुलिस ने लड़की को वन स्टाप सेंटर भेजा, जहां से उसे बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया।

प्रेमी के मना करने के बाद भी लड़की शादी करने आ गई।

प्रदेश पत्रिका खंडवा। सोशल मीडिया पर दोस्ती के बाद बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की नाबालिग लड़की को इंदौर शहर के निवासी एक युवक से प्यार हो गया। इसी बीच, बिहार माध्यमिक शिक्षा परिषद का रिजल्ट आया। लड़की कक्षा 10 में सिर्फ 40 प्रतिशत ही नंबर ला सकती। इस पर पिता ने उसे डांट दिया। वह इस बात से इतनी खफा हुई कि ट्रेन में बैठकर अपने प्रेमी से शादी करने के लिए बिहार से 1200 किमी दूर खंडवा आ पहुंची। चूंकि लड़की नाबालिग थी, इसलिए उसके प्रेमी युवक के भाई ने समझदारी से काम लिया और लड़की को लेकर थाने पहुंच गया। पुलिस ने बाल कल्याण समिति से संपंर्क किया। बाल कल्याण समिति ने नाबालिग को परामर्श देने के बाद स्वजन को बुलाकर उसे उनके सुपुर्द कर दिया।

  • बाल कल्याण समिति के सदस्यों को लड़की ने बताया कि उसके पिता मुजफ्फरपुर जिले में सरकारी कर्मचारी हैं।
  • पिछले वर्ष कक्षा 10 की परीक्षा में वह फेल हो गई थी, लेकिन इस वर्ष इस परीक्षा में तृतीय श्रेणी के अंक आने की वजह से पापा ने उसे डांटा।
  • यहां तक कह दिया कि पढ़ाई में मन नहीं लग रहा है तो हम तेरी शादी करवा देते हैं, इसलिए उसने सोचा कि उसके स्वजन कहीं और शादी कराएंगे।
  • तो उसने अपने प्रेमी युवक से अपनी मर्जी से शादी करने के लिए इंदौर जाने का निर्णय लिया। चार अप्रैल को ट्रेन में बैठकर उसने प्रेमी से कहा कि मैं शादी करने इंदौर आ रही हूं।
  • प्रेमी ने उसे मना भी किया लेकिन वह इंदौर के बजाय खंडवा पहुंच गई और वहां अपने प्रेमी को फोन करके बुलाया।

  • घबराया प्रेमी अपने भाई को लेकर इंदौर से खंडवा पहुंचा। यहां लड़की से मुलाकात कर उसे समझाया और वापस जाने को कहा।
  • इसके बाद भी लड़की नहीं मानी और कहने लगी कि वापस नहीं जाऊंगी। मम्मी-पापा ने बहुत डांटा है।
  • घर लौटने से इन्कार करती रही बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा के अनुसार, छह अप्रैल को छात्रा का मेडिकल करवाकर परामर्श किया गया, लेकिन छात्रा ने घर लौटने से इन्कार कर दिया।
  • उसकी मां से फोन पर बात कराई। मां ने समझाया और समिति की महिला सदस्यों ने उससे बात की।
  • कहा कि तुम नाबालिग हो, इसलिए तुम्हें परिवार के सुपुर्द ही किया जाएगा। इसके बाद वह घर जाने के लिए राजी हुई।


                आप देख रहे हैं 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...