pub-4032623511138817 10th 12th Result:- MP के 16 लाख बच्चों का भविष्य आज होगा तय, यहां करें अपना परिणाम फटाफट चेक सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

10th 12th Result:- MP के 16 लाख बच्चों का भविष्य आज होगा तय, यहां करें अपना परिणाम फटाफट चेक

 


मध्य प्रदेश राज्य में 10वीं और 12वीं कक्षा के परीक्षा के परीक्षा परिणाम (MP Board Exam Result) का इंतजार कर रहे लाखों बच्चों की इंतजार की घड़ियां आज खत्म हो जाएगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा सुबह 10:00 बजे सीएम हाउस से परीक्षा परिणाम जारी करने के बाद राज्य के 16 लाख बच्चों का भविष्य तय हो जाएगा। पाठकों को बता दें कि इस बार प्रदेश में 10वीं और 12वीं (12th board result MP) कक्षा के लगभग 16 लाख बच्चों ने परीक्षा दी थी। अब परीक्षा परिणाम (MP board result) देखने का समय आ गया है। राज्य में कल शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा परिणाम को जारी करने को लेकर बाकायदा आधिकारिक लेटर भी जारी कर दिया गया है। इस लेटर के अनुसार आज सुबह 10:00 बजे मुख्यमंत्री सीएम आवास से 10वीं और 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम (10th 12th Result MP Board) जारी करेंगे। 

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सीएम हाउस से करेंगे परिणाम जारी

मध्य प्रदेश राज्य में सुबह 10:00 बजे एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं का परिणाम (MP Board Exam Result) घोषित किया जाएगा। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव सीएम हाउस में कल 6 मई को नतीजों का ऐलान करेंगे। प्रदेश में लाखों की संख्या में बोर्ड की परीक्षाओं के परिणाम घोषित होने का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों के इंतजार की घड़ियां कल खत्म हो जाएंगी।

बोर्ड ने की आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी

मध्य प्रदेश शिक्षा बोर्ड (MP Education Board) द्वारा आज बोर्ड की परीक्षाओं का परिणाम जारी करने हेतु आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। हालांकि पहले बोर्ड की परीक्षाओं का परिणाम जारी करने का समय शाम पांच बजे रखा गया था। लेकिन बाद में इसमें बदलाव करते हुए परीक्षा परिणाम जारी करने का समय सुबह 10:00 बजे कर दिया गया।

यहां करें परीक्षार्थी अपना परीक्षा परिणाम चेक

मध्य प्रदेश राज्य के लाखों परीक्षार्थियों के इंतजार की घड़ियां आज 6 मई खत्म हो जाएंगी। प्रदेश में जैसे ही मुख्यमंत्री सुबह 10:00 बजे रिजल्ट जारी (MP Board result 2025) करने का ऐलान करेंगे, उसके बाद परीक्षार्थी इसे एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://mpbse .mponline.gov.in पर अपना परीक्षा परिणाम देख सकेंगे। प्रदेश में इस बार तकरीबन 16 लाख के लगभग विद्यार्थियों ने 10वीं (10th board result MP 2025) और 12वीं कक्षा की परीक्षा दी थी। 

अब प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा आज सुबह 10:00 बजे इन परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा।इस बार मध्य प्रदेश में परीक्षार्थी अपना परीक्षा परिणाम मोबाइल ऐप पर Digilocker के माध्यम से भी देख सकते हैं। परीक्षा परिणाम देख सकेंगे। इसके अलावा MPBSE mobile app और MP mobile app पर भी आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।


                आप देख रहे हैं 👇


 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नौकरी के नाम पर ₹1.40 करोड़ की ठगी: 9 महीने से फरार आरोपी धीरज चौधरी ने नेपानगर कोर्ट में किया सरेंडर, 3 दिन की पुलिस रिमांड पर

 नौकरी के नाम पर 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी के मामले में फरार आरोपी धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया है,  ।। प्रदेश पत्रिका संवाददाता दीपक सोनवणे ।। नेपानगर। भारतीय डाक विभाग (पोस्ट ऑफिस) में नौकरी दिलाने का झांसा देकर नेपानगर और आसपास के करीब 19 युवाओं से 1 करोड़ 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले मुख्य आरोपियों में से एक धीरज चौधरी ने मंगलवार को नेपानगर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपी पिछले नौ महीने से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। न्यायालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार, नेपानगर के गेट नंबर 7 निवासी आरोपी धीरज (पिता अशोक चौधरी) मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे अपने कानूनी सलाहकार (वकील) के साथ अचानक न्यायालय परिसर पहुंचा और आत्मसमर्पण की अर्जी लगाई। धीरज के सरेंडर करने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। इस हाई-प्रोफाइल धोखाधड़ी मामले में क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाया गया था। नेपानगर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के 19 युवाओं ने शि...

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...