Skip to main content

सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को बूथ स्तर तक तक पहुंचाएं कार्यकर्ता -कल्याण अग्रवाल - सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल को लेकर भाजपा की कार्यशाला आयोजित।

प्रदेश पत्रिका:- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के विकसित भारत के अमृत काल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा "संकल्प से सिद्धि अभियान" संचालित किया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत शनिवार को स्थानीय राजस्थान भवन में एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

भाजपा जिला प्रभारी श्री कल्याण अग्रवाल ने आगामी कार्यक्रमों 

पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल बेमिसाल पूर्ण होने पर 11 साल में देश मे मोदी जी की सरकार ने विकास का, देश के मान सम्मान बढ़ाने का इतिहास रचा है। आज पीएम मोदी ने सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास हर देशवासियों का जीता हे इस इतिहासिक उपलब्धियों को हम सभी कार्यकर्ता जिले से लेकर मंडल एवं बूथ स्तर तक पूर्ण निष्ठा और समर्पण के भाव से उसे हमे गाँव की चौपाल तक ले जाना है, घर घर बताना हे। 

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने कहा 2024 में जब मोदी जी के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनी तब उन्होंने कहा था 

की ये सरकार जो बनी है वो भाजपा के बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं की मेहनत से बनी है। कार्यशाला "विकसित भारत का अमृतकाल" तथा केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्षों की उपलब्धियों पर केंद्रित रही। भाजपा का यह विशेष अभियान 5 जून पर्यावरण दिवस से लेकर 6 जुलाई डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती तक विभिन्न कार्यक्रम कर भाजपा मनाएगी। जिसमें 5 जून पर्यावरण दिवस, मोदी सरकार के 21 साल संकल्प से सिद्दी तक, 21 जून अंतराष्ट्रीय योग दिवस, 23 जून डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस- 06 जुलाई तक, 25 जून आपातकाल के काले अध्याय का 50वें वर्ष ये सभी पांचों कार्यक्रम को लेकर जिला टोली एवं मंडल टोली बनाई गई है। जिससे सभी कार्यक्रम जिले के बूथ पर संपन्न होंगे। 

पूर्व मंत्री एवं विधायक अर्चना चिटनिस ने कहा

मोदी सरकार के 11 वर्ष अनेको ऐतिहासिक उपलब्धियों के साथ पूरे हो रहे है। हमें मण्डल स्तर पर एवं शक्ति केन्द्रो में चैपाल लगाकर मोदी सरकार की उपलब्धियों को जन जन तक पहुचाने का कार्य करना है। 

भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी राकेश पूर्वे ने बताया कि कार्यक्रम में उपस्थितश्री कल्याण जी अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ श्री मनोज माने, श्रीमती अर्चना चिटनिस, महापौर माधुरी अतुल पटेल, विधायक मंजू दादू, पूर्व विधायक सुमित्रा कारडेकर , पूर्व जिला अध्यक्ष दिलीप श्रॉफजिला पंचायत अध्यक्ष गंगाराम मार्को, जिला महामंत्री चिंतामन महाजन, जिला महामंत्री,सुभाष सिंह चौहान जिला उपाध्यक्ष बलराज नवानी जिला पंचायत उपाध्यक्ष गजानन महाजनपूर्व महापौरश्री अतुल पटेल, पूर्व महापौर,श्री अनिल भोसले, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप पाटील, एवं सभी मंडल अध्यक्ष जी लेकर पदाधिकारी कार्यकर्ता आदि उपस्थित थे।

             आप देख रहे हैं 👇


 

Comments

Popular posts from this blog

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...