Skip to main content

अवैध हथियार निर्माण पर रोकथाम: कलेक्टर, एसपी और डीएफओ ने पाचौरी में ग्रामीणों को किया जागरूक कर अधिकारियों ने ग्रामीणों को अवैध हथियार बनाने और बेचने से होने वाले कानूनी परिणामों के बारे में विस्तार से बताया




।। प्रदेश पत्रिका से दीपक सोनवणे की रिपोर्ट ।।

  दिनांक  02.07.25

कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ,पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्रपाटीदार,डीएफओ श्री विद्यय भूषण एवं प्रशासनिक अधिकारीयो द्वारा ग्राम पाचौरी का भ्रमण कर अवैध हथियार निर्माण पर रोकथाम हेतु ग्रामीणों को चौपाल लगाकर किया जागरूक

सिकलीगर समाज के युवाओं को अवैध गतिविधियों से दूर रहकर शासन की स्वरोजगार योजनाओं को अपनाने किया हेतु प्रेरित*

सिकलीकर समाज के युवाओं को शासन द्वारा संचालित स्वरोजगार योजनाओं के बारे में दी गई जानकारी



बुरहानपुर, दिनांक 02 जुलाई 2025 को जिला कलेक्टर श्री हर्ष सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार द्वारा आज ग्राम पाचौरी का भ्रमण किया गया। यह भ्रमण ग्राम में अवैध रूप से निर्मित हथियारों की रोकथाम हेतु जन-जागरूकता अभियान के तहत किया गया। प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य ग्रामीणों में जागरूकता उत्पन्न करना तथा युवाओं को वैध एवं सुरक्षित आजीविका की ओर प्रेरित करना है।

कलेक्टर श्री हर्ष सिंह ने इस अवसर पर ग्रामवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि अवैध गतिविधियों से दूर रहकर सभी को समाज और राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनना चाहिए। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा अनेक स्वरोजगार योजनाएं चलाई जा रही हैं जिनका लाभ लेकर युवा अपने लिए रोजगार के अवसर सृजित कर सकते हैं।


पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार ने सिकलीगर समाज के युवाओं से संवाद कर उन्हें समझाइश दी कि अवैध हथियार निर्माण एक गंभीर अपराध है, जिससे न केवल उनकी व्यक्तिगत छवि खराब होती है, बल्कि पूरे समाज की पहचान भी प्रभावित होती है उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे शासन की योजनाओं का लाभ लें एवं तकनीकी प्रशिक्षण लेकर वैध रोजगार अपनाएं और अपने बच्चों को भी वैध,सम्मानजनक रोजगार की दिशा में प्रेरित करें।

ग्रामवासियों ने प्रशासन की पहल का स्वागत करते हुए सकारात्मक सहयोग योजनाओं में भागीदारी का आश्वासन दिया।

इस दौरान डीएफओ बुरहानपुर श्री विद्यय भूषण,सुश्री लता शरणागत मुख्य कार्यपालन अधिकारी,श्री भागीरथ वाखला अनुविभागीय अधिकारी,सुश्री वंदना कैथल मुख्य कार्यपालन अधिकारी, एसडीओ फॉरेस्ट अजय सगर, महिला एवं बाल विकास अधिकारी,संचालक कृषि विभाग,पशु चिकित्सा अधिकारी,संचालक उद्यानिकी विभाग,प्रबंधक आजीविका मिशन,थाना प्रभारी थाना खकनार अभिषेक जाधव एवं थाना स्टाफ उपस्थित रहे।

अवैध हथियार निर्माण पर रोकथाम: कलेक्टर, एसपी और डीएफओ ने पाचौरी में ग्रामीणों को किया जागरूक
कलेक्टर श्री हर्ष सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री देवेंद्र पाटीदार, और डीएफओ (मंडला वन अधिकारी) श्री विद्यय भूषण सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्राम पाचौरी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों के साथ चौपाल लगाकर अवैध हथियार निर्माण की रोकथाम के लिए उन्हें जागरूक किया

अधिकारियों ने ग्रामीणों को अवैध हथियार बनाने और बेचने से होने वाले कानूनी परिणामों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ऐसे कृत्यों में लिप्त पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य समुदाय को अवैध हथियार निर्माण से दूर रहने और कानून का पालन करने के लिए प्रोत्साहित करना है।
इस जागरूकता अभियान से उम्मीद की जा रही है कि पाचौरी और आसपास के क्षेत्रों में अवैध हथियार निर्माण की गतिविधियों में कमी आएगी और शांति व्यवस्था बनी रहेगी।

आप देख रहे है 👇



Comments

Popular posts from this blog

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...