Skip to main content

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के नेपानगर में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा वोट चोर गद्दी छोड़ के अंतर्गत नेपानगर में बड़ी जोर शोर से हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।

 


बुरहानपुर मध्य प्रदेश अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा पुरे देश भर में चलाये जा रहे वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान के अंतर्गत नेपानगर में बड़ी जोर शोर से हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिसमे नगर अध्यक्ष प्रकाश सिंह बैस के नेतृत्व में 147 फॉर्म भरे गए जिसमे 2237 नगर के नागरिकों ने हस्ताक्षर का अपना विरोध दर्ज कराया। 

कांग्रेस नगर अध्यक्ष श्री प्रकाश सिंह बैस ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की बीजेपी की सरकार द्वारा चुनाव आयोग का गलत इस्तेमाल कर वोट चोरी की जा रही है।

​📝 अभियान की मुख्य बातें

​अभियान का नाम: वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान।

​स्थान: नेपानगर, बुरहानपुर, मध्य प्रदेश।

​नेतृत्व: नगर अध्यक्ष प्रकाश सिंह बैस।

​विरोध दर्ज कराने वाले नागरिक: 2237।

​भरे गए फॉर्म की संख्या: 146।

 जिसमें कांग्रेस के प्रत्येक प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओ ने अपना सहयोग देखकर हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाया है। नगर अध्यक्ष प्रकाश सिंह बैस ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की बीजेपी की सरकार द्वारा चुनाव आयोग का गलत इस्तेमाल कर वोट चोरी की जा रही है जिससे पिछले और आगामी चुनावों में इसका परिणाम सभी को देखने मिल चुका है। लोकप्रिय जन नेता राहुल गाँधी ने वोट चोरी का मुद्दा प्रमुखता से पुरे देश में उठाया है जिससे सत्ता की लालची

भारतीय जनता पार्टी आज पुरे देश में बेनक़ाब हो चुकी है। नगर अध्यक्ष ने कहा की उनके द्वारा नेपानगर में वोट चोर गद्दी छोड़ को लेकर कुल 2237 फॉर्म जमा किए जा चुके है। यह फॉर्म ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष रविन्द्र महाजन को दे दिए है। इस अवसर पर ग्रामीण कार्यकारी जिलाध्यक्ष जगमित सिंह जॉली, पार्षद विनोद पाल, नगर कार्यकारी अध्यक्ष कुलदीप श्रीवास्तव, दीपक गवई मौजूद रहे।

नगर कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश सिंह बैस के अनुसार, इस अभियान में नगर कांग्रेस कार्यकारिणी, कांग्रेस समर्थित पाषर्द, महिला कांग्रेस और वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा। यह अभियान पूरे देश भर में कांग्रेस द्वारा चलाया जा रहा है।

आप देख रहे है 👇




Comments

Popular posts from this blog

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

8 फरवरी से राशन कार्ड धारकों को मिलेगा बड़ा फायदा! जानें नया नियम!

भारत सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए एक नई योजना की घोषणा की है, जो 8 फरवरी 2025 से लागू हो रही है। इस योजना का उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को राहत प्रदान करना और खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इस नई पहल के तहत, राशन कार्ड धारकों को न केवल मुफ्त राशन मिलेगा, बल्कि उन्हें हर महीने आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। यह योजना देश के करोड़ों लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव डालेगी। इस लेख में, हम आपको इस योजना के सभी पहलुओं की जानकारी देंगे, जैसे कि इसके लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज, और आवेदन प्रक्रिया। साथ ही, हम यह भी समझेंगे कि यह नया नियम किस तरह से राशन वितरण प्रणाली को अधिक पारदर्शी और कुशल बनाएगा। राशन कार्ड योजना 2025 का मुख्य विवरण नीचे दिए गए टेबल में इस योजना का एक संक्षिप्त अवलोकन प्रस्तुत किया गया है:  योजना के लाभ इस नई योजना के तहत लाभार्थियों को कई महत्वपूर्ण सुविधाएं मिलेंगी: मुफ्त राशन: पात्र परिवारों को हर महीने मुफ्त अनाज (चावल और गेहूं) मिलेगा। आर्थिक सहायता: प्रत्येक परिवार को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता सीधे उनके बैंक खाते में दी जाएग...