मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में कलेक्टर श्री हर्ष सिंह के निर्देशानुसार जिले में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है।
बुरहानपुर जिले में कलेक्टर श्री हर्ष सिंह के निर्देशानुसार आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। विभाग द्वारा कार्यवाही कर मौके पर ही सैंपल लेकर नष्ट किये जा रहे है एवं प्रकरण कायम कर विवेचना में लिये जा रहे है।
जिला आबकारी अधिकारी श्री पार्थ सारथी शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि, गत दो दिवसों में दक्षिण वृत, खकनार क्षेत्र एवं वृत्त उत्तर के बहादरपुर एवं लोनी ग्रामों में दबिश दी गयी। कार्यवाही के दौरान 80 लीटर हाथ भट्ठी मदिरा, 870 किलोग्राम तैयार महुआ लहान जप्त किया गया तथा 10 प्रकरण विवेचना में लिये गये। जप्त शुदा मदिरा का बाजार मूल्य लगभग 1 लाख रूपये से अधिक है।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें