सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

थाना खकनार पुलिस व्दारा 1 वर्ष पूर्व ट्राली चोरी के आरोपियो को किया गिरफ्तार आरोपियो व्दारा फरियादी के खेत से हल्दी से भरी ट्राली को लेकर गये रास्ते में हल्दी खाली कर ट्राली चोरी कर ले गये

 


 थाना खकनार पुलिस व्दारा 1 वर्ष पूर्व ट्राली चोरी के आरोपियो को किया गिरफ्तार

आरोपियो व्दारा फरियादी के खेत से हल्दी से भरी ट्राली को लेकर गये रास्ते में हल्दी खाली कर ट्राली चोरी कर ले गये बुरहानपुर जिले में  09 अप्रैल 2025 फरियादी रुपलाल पिता सानु कास्डेकर जाति कोरकू उम्र 60 साल निवासी ग्राम रगई दिनांक 05 अप्रैल 2025 को मेरे खेत मे हल्दी की फसल को निकाल कर मजदुरो से हल्दी ट्राली के अंदर करीबन 25 क्विंटल भरकर खेत मे खडी करके शाम करीब 07.00 बजे घर आ गया था। दुसरे दिन खेत पर ट्राली नही दिखा आसपास के गांवो मे तलाश करते पिपरी बोरबन फाटे के पास किनारे पर मेरे खेत की हल्दी करीबन 25 क्विंटल गिराकर चला गया । परंतु मेरी ट्राली नही मिली जो आसमानी रंग की होकर सफेद पट्टझ होकर हाईड्रोलिक व दो टायर लगे है किमती करीबन 90000/-रुपये को कोई अज्ञात बदमाश खेत से चुराकर ले गया है।

पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार व्दारा दिये गये निर्देशो के पालन में अति. पुलिस अधीक्षक अंतरसिंह कनेश एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नेपानगर निर्भयसिंह अलावा के मार्गदर्शन में टीम गठित कर आज दिनांक 22 फरवरी 2026 को थाना प्रभारी अभिषेक जाधव को मुखबीर की सूचना प्राप्त हुई की उक्त प्रकरण दो

आरोपियो व्दारा चोरी की गई है जिन्हे मुखबीर की निशादेही पर पकडा गया। जिसने पुछताछ करते 01. भीमसिंह पिता मोहन गोथरे जाति भिलाला उम्र 27 साल निवासी ग्राम मोहनगढ 02. प्रेमसिंह पिता ध्यानसिंह भिलाला उम्र 25 साल निवासी ग्राम जामनिया को होना बताया। दोनो से हिकमत अमली से पुछताछ करते दोनो संदेहियो ने जुर्म करना स्वीकार किया। जिनके व्दारा बताया गया कि दिनांक 05/04/2025 की रात को रूपसिंह के खेत से हल्दी से भरी ट्राली चोरी कर हल्दी को ग्राम पिपरी के पास खाली कर उक्त ट्राली को छुपाना बताया। दोनो आरोपियो के निशादेही पर ट्राली को जप्त किया गया। दोनो आरोपियो को विधिवत गिरफ्तार कर आरोपियो का पुलिस रिमांड

प्राप्त कर अन्य चोरी के अपराधो में पुछताछ की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी 01. भीमसिंह पिता मोहन गोथरे जाति भिलाला उम्र 27 साल निवासी ग्राम मोहनगढ 02. प्रेमसिंह पिता ध्यानसिंह भिलाला उम्न 25 साल निवासी ग्राम जामनिया

आरोपियो से जप्त मश्रुका आरोपी से घटना में प्रयुक्त 01 ट्रेक्टर एवं 01 ट्राली जप्त की गई।

महत्त्वपूर्ण भूमिका निरीक्षक अभिषेक जाधव, सउनि अजीज शेख, सउनि जगदीश, प्रआर 272 सतीश पटेल, आर.311 सुनिल धुर्वे, आर 132 जितेन्र्द चौहान आर 347 मंगल पालवी, आर 70 अनिल डावर, आर. 156 गोविन्दा, आर 318 रुपेश शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।

आप देख रहे है 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

बुरहानपुर जिले के नेपानगर के नवरा ग्राम में एक युवक ने युक्ति का गला काटकर कर दी हत्या बुरहानपुर जिला अस्पताल में किया पोस्टमार्टम

  आप देख रहे हैं प्रदेश पत्रिका से दीपक सोनवणे  की रिपोर्ट  बुरहानपुर जिले के नवरंग गांव में एक युवक ने एक युवती की गला काटकर हत्या कर दी हत्या  है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है।यह घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है  घटना का विवरण यह घटना दिनांक 02/08/2025 शनिवार 12:00 बजे की है बताया जा रहा है कि युवक और युवती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद युवक ने धारदार हथियार से युवती का गला काट दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पोस्टमार्टम युक्ति भाग्यश्री का शव एसपी  देवेंद्र पाटीदार द्वारा  युवती के शव को  कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए  जिला अस्पताल ले जाया  गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी युवक रईस  की तलाश जारी है।  यह घटना शनिवार दोपहर 12:00 की है व्यक्ति की बहन सुभद्रा कटारे ने प्रशासन से लगाई दुहार की हत्यारे को अधिक से अधिक कड़ी सजा मिले । युवक का नाम रईस बताया जा रहा है जो नेपानगर निवासी है जो दूध का व्यापार करता है ...