सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बुरहानपुर पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार के निर्देशन में आगामी भगोरिया उत्सव को हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी कड़ी में आज, 21 फरवरी 2026 को नेपानगर थाने में एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक संपन्न हुई।

 


।। प्रदेश पत्रिका ।।

नेपानगर। बुरहानपुर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार द्वारा आगामी भगोरिया उत्सव के शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन हेतु निर्देशित किया गया था साथ ही आयोजन के पहले की जाने वाली तैयारी को लेकर थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया था निर्देशों के पालन में आज दिनांक 21.02.2026 को नेपानगर थाना में एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक का आयोजन किया गया।


 बैठक में आगामी भगोरिया उत्सव 2026 के आयोजन को लेकर आवश्यक तैयारियों एवं व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। दिनांक 26.02.2026 को अंबाड़ा एवं सिवल तथा दिनांक 01.03.2026 को नेपा मिल ग्राउंड, नेपानगर में भगोरिया उत्सव मनाया जाएगा। आयोजन के दौरान निम्न व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया : बिजली व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, साफ सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था, चिकित्सा एवं प्राथमिक उपचार सुविधा, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंध, भीड़ नियंत्रण,

आपातकालीन स्थितियों से निपटने एवं सुचारु यातायात संचालन हेतु विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई ।

उपस्थित जनसमुदाय एवं समिति सदस्यों से शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में भगोरिया उत्सव मनाने की अपील की गई। किसी भी प्रकार की अफवाह, हुड़दंग एवं असामाजिक गतिविधियों से दूर रहने तथा प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया गया। बैठक में उपस्थित विभाग/संस्थाएं :

नगर पालिका परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारी, विद्युत विभाग के प्रतिनिधि, ग्राम रक्षा समिति के सदस्य, भगोरिया आयोजन समिति के सदस्य, पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। पुलिस प्रशासन द्वारा आमजन से अपील की गई है कि भगोरिया पर्व को पारंपरिक, सांस्कृतिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

भगोरिया उत्सव: एक सांस्कृतिक गौरव

​भगोरिया न केवल एक मेला है, बल्कि यह आदिवासी संस्कृति, लोक संगीत और नृत्य का अनुपम संगम है। इस आयोजन की संवेदनशीलता को देखते हुए नेपानगर पुलिस ने "सजग पुलिस, सुरक्षित उत्सव" के संकल्प के साथ तैयारियां शुरू कर दी हैं।

महत्वपूर्ण: पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उत्सव की परंपराओं का सम्मान करते हुए सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

आप देख रहे है 👇




टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...