सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

थाना किल्लौद पुलिस ने नकबजनी के आरोपियों को किया गिरफ्तार चोरी गये 4 लाख 40 हजार रूपये के सोना चांदी के गहने जप्त कर आरोपीगण सुरपाल भिलाला एवं विष्णु भिलाला को गिरफ्तार किया गया है ।

 


थाना किल्लौद पुलिस ने नकबजनी के आरोपियों को किया गिरफ्तार 

चोरी गये 4 लाख 40 हजार रूपये के सोना चांदी के गहने जप्त 

खंडवा,पुलिस अधीक्षक खंडवा मनोज कुमार राय के द्वारा चोरी के आरोपियों शीघ्र गिरफ़्तार कर माल मशरुका बरामद करने के निर्देश दिये गये थे। जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री राजेश रघुवंशी एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस हरसूद श्री लोकेन्द्र सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी किल्लौद निरीक्षक विजय वर्मा के द्वारा अपने स्टाफ की सहायता से चोरी गये 4 लाख 40 हजार रूपये के सोना चांदी के गहने जप्त कर आरोपीगण सुरपाल भिलाला एवं विष्णु भिलाला को गिरफ्तार किया गया है । 

दिनांक 14.02.26 को थाना किल्लौद पर फरियादी शांतिलाल पिता जगदीश केवट जाति ढीमर उम्र 40 साल निवासी ग्राम झागरिया अपने पडोसी प्यारेलाल पिता शिवलाल केवट जाति ढीमर उम्र 45 साल, सीताराम पिता रामसिंह केवट जाति ढीमर उम्र 40 साल एवं बालाराम पिता जगदीश केवट जाति ढीमर उम्र 34 साल सभी निवासी ग्राम झागरिया के साथ थाना हाजिर आकर रिपोर्ट किया कि दिनांक 08.02.26 के सुबह करीब 11 बजे वह और उसके पडोसी प्यारेलाल, सीताराम व बालाराम अपने अपने परिवार सहित जामन्या टापू पर मछली पकडने का काम के लिये मजदूरी करने गये थे । दिनांक 13.02.26 के दोपहर करीब 03 बजे वह अपनी पत्नी अनुसुईया बाई के साथ घर आया तो देखा कि उसके घर का एवं घर के अंदर लोहे की गोदरेज का ताला टूटा हुआ था

 जिसमे चांदी का कमर का कंदोरा, चांदी की पायल, गले की सोने के पांच मोती व पेंडल की माला, चांदी की दो चैन, एक जोडी बिछोडी पैर की, चांदी की दो अंगुठी हाथ की, एवं नगदी 5000/- रूपये रखे थे चोरी हो गये,बाद में उसने आसपास पडोस के घर प्यारेलाल, सीताराम और बालाराम के घर जाकर देखा तो उनके घर के भी ताले टूटे हुए थे फिर उसने तीनो को फोन लगाकर चोरी होने की सूचना बतायी उसके बाद तीनो अपने अपने घर ग्राम झागरिया आये। सभी ने देखा उनके घरों से ताला तोड़कर कोई अज्ञात व्यक्ति सोने चांदी के जेवर एवं नगदी चोरी करके ले गया है। 

फरियादी की रिपोर्ट पर थाना किल्लौद पर अप क्र 16/26 धारा 331(4),305(A) BNS का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।मुखबिर सूचना के आधार पर विवेचना के दौरान आरोपीगण सुरपाल पिता मुकुंद जाति भिलाला उम्र 28 साल निवासी ग्राम झागरिया एवं विष्णु पिता ओमप्रकाश जाति भिलाला उम्र 25 साल निवासी ग्राम झागरिया थाना किल्लोद को गिरफ्तार कर मेमो लिया गया, जिसमे आरोपीगण द्वारा जुर्म करना स्वीकार किया और आरोपियों से सोने चांदी के गहने व नगदी 5,000/- रूपये कुल कीमती 4,40,000/- रूपये जप्त किया गया।

आरोपियों को दिनांक 22.02.26 को न्यायालय हरसूद में पेश कर जेल वारंट प्राप्त होने पर जिला जेल खंडवा भेज दिया गया । 

सराहनीय भूमिका – निरीक्षक विजय वर्मा, उनि सखाराम पगारे, सउनि कैलाश सिंह गुर्जर, आर 616 दिलीप बोरखेडे, आर 750 अभिषेक एवं सायबर टीम खंडवा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

आप देख रहे है 👇



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नेपा लिमिटेड में ज्ञानेश्वर खैरनार को संपदा अधिकारी नियुक्त किया गया.!

                प्रदेश पत्रिका:- केंद्रीय भारी उद्योग मंत्रालय के उपक्रम नेपा लिमिटेड में वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक एवं प्रशासन) ज्ञानेश्वर खैरनार को लोक परिसर (अनधिकृत अधिभोगियों की बेदखली) अधिनियम-1971 के अंतर्गत टाउनशिप प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। वे उक्त अधिनियम की धारा 3 के तहत संपदा अधिकारी के दायित्व का निर्वहन करेंगें। ज्ञात हो कि, नेपा लिमिटेड में पिछले लगभग एक वर्ष से यह पद रिक्त था। इस नियुक्ति के साथ, ज्ञानेश्वर खैरनार लोक परिसर अधिनियम के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करेंगे और इसके अधीन अधिरोपित कर्तव्यों का पालन करेंगे। इस नियुक्ति पर सीएमडी राकेश कुमार चोखानी सहित पूरे नेपा लिमिटेड परिवार ने ज्ञानेश्वर खैरनार को शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।      आप देख रहे हैं 👇

नगर में नगर पालिका अध्यक्ष पति विनोद पाटिल और पार्षद पति कैलाश पटेल में मनमुटाव की चर्चा।

 वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका से स्वच्छता मिशन के अंतर्गत हुई खरीदी का पूरा विवरण। वार्डक्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल प्रदेश पत्रिका:- नेपानगर, दिनांक 18 मार्च 2025 - नगर पालिका परिषद नेपानगर के वार्ड क्रमांक 07 की पार्षद सपना कैलाश पटेल ने नगर पालिका प्रशासन से वर्ष 2023 और 2024 में स्वच्छता मिशन के तहत खरीदे गए सभी उपकरणों का लिखित ब्यौरा देने की मांग की है। नगर पालिका द्वारा स्वच्छता अभियान  के तहत हर साल लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन नगर में सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा है। ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि पिछले दो वर्षों में स्वच्छता मिशन के तहत कितनी राशि खर्च हुई, किन-किन उपकरणों की खरीदी हुई, उनकी गुणवत्ता क्या है, वे वर्तमान में कहां उपयोग हो रहे हैं, और उनके रखरखाव की क्या व्यवस्था है। पार्षद सपना कैलाश पटेल  ने प्रशासन को एक आधिकारिक पत्र सौंपकर यह जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि नगर के नागरिकों को यह जानने का हक है कि स्वच्छता अभियान के लिए दिए गए सरकारी बजट का सही उपयोग हुआ ह...

जिला बुरहानपुर के तहसील नेपानगर में बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर

  नेपानगर में गन्ने के रस की गाड़ी और बाइक की टक्कर में घायल हुई दोनों बच्चियों (शिवानी और इंदु) को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुरहानपुर [Burhanpur] रेफर कर दिया गया है। मध्यम प्रदेश जिला बुरहानपुर के तहसील में रविवार  दिनांक 07/06/2026 समय करीब 6:58 pm नेपानगर के बीड कॉलोनी भीलट बाबा मंदिर के पास गन्ने के रस वाली गाड़ी से बाइक सवार की जोरदार टक्कर होने के कारण घाघरा निवासी दिनेश कि दो बच्चिया है जिसमे बडी बेटी का नाम शिवानी 6 वर्ष दूसरी का नाम इंदु 4 साल जिसे सर पर बहुत गंभीर चोट लगी है बताया जा रहा है की  बाइक का नियंत्रित सड़क पर गड्ढे होने के कारण बाइक गन्नेे के गाड़ी से जा टकरा गए । घटना का मुख्य विवरण इस प्रकार है: ​ घटनास्थल: बीड कॉलोनी, भीलट बाबा मंदिर के पास, तहसील नेपानगर, जिला बुरहानपुर (मध्य प्रदेश)। ​ दुर्घटना का कारण: बाइक सवार और गन्ने के रस वाली गाड़ी के बाइक की जोरदार टक्कर। ​ पीड़ित: घाघरा निवासी दिनेश की दो बच्चियां (बड़ी बेटी शिवानी और छोटी बेटी इंदु)। इंदु के सिर पर गंभीर चोट आई है। गन्ने   गाड़ी चालक: सुरेश अशोक सावले (निवासी: ग्...