जिला कार्यालय सभाकक्ष में कलेक्टर श्री हर्ष सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र पाटीदार की उपस्थिति में नारकोटिक्स एवं नशीली दवाओं की रोकथाम हेतु बैठक आयोजित रही।
संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में कलेक्टर श्री हर्ष सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र पाटीदार की उपस्थिति में नारकोटिक्स एवं नशीली दवाओं की रोकथाम हेतु बैठक आयोजित रही।
बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने विभागों को आपसी समन्वयता के साथ नशामुक्ति जागरूकता हेतु कार्य करने की बात कही।
उन्होंने कहा कि स्कूलों एवं कॉलेजों के आसपास तंबाकू, गुटखा एवं अन्य नशीले पदार्थों का विक्रय प्रतिबंधित किया जाये एवं इस पर निगरानी भी रखी जाये। उन्होंने सामाजिक न्याय, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्योग सहित अन्य संबंधित विभागों को नशीली दवाओं की रोकथाम के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रेषित किये।
कलेक्टर श्री सिंह ने नशामुक्ति हेतु जन-जागरूकता लाने के लिये विभिन्न गतिविधियां संचालित करने की बात भी कही।
इसी कड़ी में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्घटना संभावित स्थलों पर आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय करने, संकरे मार्गों का चौड़ीकरण तथा पोल हटाने के निर्देश दिए गए। वहीं जीआईएस पोर्टल की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को निर्धारित समय-सीमा में जानकारी अपडेट करवाने हेतु कहा गया।
इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री सृजन वर्मा, अपर कलेक्टर श्री वीरसिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें