नेपानगर में आयोजित पारंपरिक भगोरिया उत्सव इस बार रंग और उत्साह से अधिक किराया विवाद को लेकर चर्चा में रहा।16 से 20 फीट जगह के लिए 2000 रुपए और 8 फीट के लिए 1000 रुपए तक लिए जाने की बात सामने आई है।
नेपानगर में आयोजित पारंपरिक भगोरिया उत्सव इस बार रंग और उत्साह से अधिक किराया विवाद को लेकर चर्चा में रहा। स्टेडियम ग्राउंड पर दुकानें लगाने पहुंचे व्यापारियों ने नगर पालिका पर तय दर से कई गुना अधिक किराया वसूलने का आरोप लगाया है। मामले ने तब तूल पकड़ा जब नाराज दुकानदारों ने सीएमओ आवास के बाहर प्रदर्शन कर जांच और जवाबदेही की मांग की। नेपानगर/बुरहानपुर, रविवार को आयोजित भगोरिया हाट में 16 से 20 फीट जगह के लिए 2000 रुपए और 8 फीट के लिए 1000 रुपए तक लिए जाने की बात सामने आई है। व्यापारियों का कहना है कि पिछले कई वर्षों से अधिकतम 200 से 300 रुपए तक ही किराया लिया जाता था। इस बार अचानक 5 से 10 गुना बढ़ोतरी ने छोटे दुकानदारों की कमर तोड़ दी है। विरोध प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने साफ कहा कि यदि किराया बढ़ाया गया है तो उसका लिखित आदेश और नियम सार्वजनिक किए जाएं। उनका आरोप है कि बिना पूर्व सूचना और स्पष्ट अधिसूचना के इतनी बड़ी वसूली की गई, जो संदेह पैदा करती है। विवाद का दूसरा बड़ा पहलू स्थिति है। दुकानदारों का दावा है नेहरू स्टेडियम गराउंड की स्वामित्व की स्थिति दुकानदारों का दावा ह...