बुरहानपुर-देड़तलाई हाईवे पर दुर्घटनाओं को कम करने के लिए प्रशासन द्वारा 9 ब्लैक स्पॉट (दुर्घटना संभावित क्षेत्र) चिन्हित किए गए हैं, जिनका निरीक्षण किया गया है।
![]() |
| बुरहानपुर पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु अभियान के तहत ब्लैक स्पॉट पॉइंट को किया चिन्हित । |
बुरहानपुर से देढ़तलाई मार्ग ग्राम शेखपुरा तक पुलिस एवं MPRDC टीम द्वारा दुर्घटना संभावित क्षेत्र का किया निरीक्षण। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं नागरिकों में जिम्मेदार यातायात व्यवहार विकसित करने के उद्देश्य से बुरहानपुर पुलिस द्वारा जिले भर में व्यापक सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। यह अभियान केवल नियमों के पालन तक सीमित न रहकर, प्रत्येक नागरिक के जीवन की सुरक्षा से जुड़ा एक महत्वपूर्ण सामाजिक दायित्व बनता जा रहा है।
अति. पुलिस अंतर सिंह कनेश के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल के मार्गदर्शन आज दिनांक 07.05.2026 गुरुवार को सूबेदार नागेंद्र सिंह ठाकुर एवं MPRDC मैनेजर अभिलाष धनोरिया और परिशोधन कार्य हेतु नामित एजेंसी केअधिकारियों के साथ भ्रमण कर स्थान चिह्नित किए गए जिस पर जल्द ही सुधार कार्य शुरू होंगेबुरहानपुर से देढ़तलाई मार्ग ग्राम शेखपुरा तक दुर्घटना संभावित क्षेत्र एवं ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण करवाया गया जहाँ जल्द ही रेक्टिफिकेशन का काम शुरू हो जाएगा
निरीक्षण और सुधार के मुख्य बिंदु:
निरीक्षण दल: अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक गौरव पाटिल, सूबेदार नागेंद्र सिंह ठाकुर और एमपीआरडीसी (MPRDC) मैनेजर अभिलाष धनोरिया ने निरीक्षण किया।
चिन्हित ब्लैक स्पॉट (9 स्थान): जिसमे रंबल स्ट्रिप, व्हाइट मार्किंग, कैट आई (ब्लिंकर) दिशा सूचक और दुर्घटना संभावित क्षेत्र एक बोर्ड लगाये जायेंगे जिसमें -01- जैनाबाद फाटा 02 दरियापुर बस स्टैंड 03 अंबाडा फाटा 04- शनि मंदिर 04 बिजौरी फाटा 05 मोंदरा पुलिया 07 इंडेन गैस एजेंसी के पास देढ़तलाई 08- देढ़तलाई पब्लिक स्कूल के पास टर्न 08-- ग्राम दाहिना 09 शेखपुरा बस स्टैंड पॉइंट निर्धारित किए गए हैं। निरीक्षण दौरान सूबेदार नागेंद्र सिंह ठाकुर एवं MPRDC मैनेजर अभिलाष धनोरिया खकनार से SI राम बकोरिया और थाना शिकारपुरा से HC रफीक खान ने साथ में रहकर दुर्घटना दुर्घटना संभावित क्षेत्र को चिन्हित करवाया गया।
सुधार कार्य: इन स्थानों पर जल्द ही रंबल स्ट्रिप, व्हाइट मार्किंग, कैट आई (ब्लिंकर), और दिशा सूचक बोर्ड लगाए जाएंगे।इस निरीक्षण के बाद यदि इन क्षेत्रों में त्वरित गति से कार्य होता है, तो निश्चित रूप से क्षेत्र में जनहानि को कम करने में मदद मिलेगी। जन सुरक्षा के प्रति इस प्रकार की प्रशासनिक सतर्कता स्वागत योग्य है।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें