बुरहानपुर — जनगणना-2027 चरणबद्ध तरीके से चल रही है के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को सम्मानित किया जा रहा है। मई 2026 में मकान सूचीकरण (House Listing) का काम समय से पहले और त्रुटिहीन तरीके से पूरा करने वाले कर्मचारियों को नगर निगम जनगणना अधिकारी ने पुरस्कृत किया गया है।
नगर अधिकारी सहायक आयुक्त रितेश पाटीदार ने 4 सुपर वाइजर प्रगणकों को सम्मानित किया, जिन्होंने हाउस लिस्टिंग ब्लॉक (HLB) में से शत-प्रतिशत काम समय सीमा से पहले पूरा किया। इसमें फील्ड ट्रेनर्स अशफाक खान, सुपर वाइजर भावना महाजन प्रगणक सुनीता प्रजापति,सुषमा काले को नगर जनगणना अधिकारी सहायक आयुक्त रितेश पाटीदार ने शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया।
सम्मान उन कर्मचारियों को दिया जा रहा है जो 1 मई 2026 से शुरू हुए सर्वे को मोबाइल ऐप के माध्यम से तेजी और शुद्धता से पूरा कर रहे हैं।जनगणना 2027 (MP) मुख्य पहला चरण 1 मई से 30 मई 2026 तक संचालित है।डिजिटल प्रक्रिया: इस बार डेटा मोबाइल ऐप से कलेक्ट किया जा रहा है मेहनत करने और ईमानदारी से उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए जिला प्रशासन यह सम्मान कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।
इस अवसर पर नगर जनगणना अधिकारी सहायक आयुक्त रितेश पाटीदार, बसंत पाटिल, शुभम जायसवाल,गणेश राय सरदार आदि मौजूद थे



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें