बुरहानपुर पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु अभियान के तहत चिन्हित ब्लैक स्पॉट पॉइंट पर रेक्टिफिकेशन का कार्य प्रारंभ।
बुरहानपुर पुलिस और MPRDC (मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम) का यह संयुक्त प्रयास न केवल सड़क हादसों को रोकने में मददगार साबित होगा, बल्कि सुरक्षित यातायात की दिशा में एक मिसाल भी पेश करेगा
बुरहानपुर से देढ़तलाई मार्ग ग्राम शेखपुरा तक पुलिस एवं MPRDC टीम द्वारा दुर्घटना संभावित क्षेत्र का किया निरीक्षण।
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं नागरिकों में जिम्मेदार यातायात व्यवहार विकसित करने के उद्देश्य से बुरहानपुर पुलिस द्वारा जिले भर में व्यापक सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। यह अभियान केवल नियमों के पालन तक सीमित न रहकर, प्रत्येक नागरिक के जीवन की सुरक्षा से जुड़ा एक महत्वपूर्ण सामाजिक दायित्व बनता जा रहा है।
अति. पुलिस श्री अंतर सिंह कनेश के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के मार्गदर्शन आज दिनांक 10.05.2026 को यातायात थाना प्रभारी श्री राजेश बारवाल, यातायात स्टाफ एवं MPRDC टीम के साथ चिन्हित किया गए
अभियान का मुख्य उद्देश्य
ब्लैक स्पॉट सुधार: चिन्हित संवेदनशील स्थानों पर तकनीकी सुधार करना।
दुर्घटनाओं में कमी: वैज्ञानिक तरीकों से सड़क सुरक्षा सुनिश्चित कर जीवन बचाना।
जन जागरूकता: नागरिकों में जिम्मेदार यातायात व्यवहार विकसित करना।
प्रमुख सुधार कार्य
रंबल स्ट्रिप (Rumble Strips) वाहनों की गति को नियंत्रित करने के लिए।
व्हाइट मार्किंग (White Marking) लेन अनुशासन और सड़क की सीमाओं को स्पष्ट करने हेतु।
कैट आई / ब्लिंकर (Cat Eye) रात के समय विजिबिलिटी बढ़ाने और मोड़ों को स्पष्ट दिखाने के लिए।
दिशा सूचक एवं बोर्ड चालकों को आगामी खतरों और मोड़ों के प्रति सचेत करने हेतु।
चिन्हित 10 मुख्य ब्लैक स्पॉट पॉइंट्स
इन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है:
जैनाबाद फाटा
दरियापुर बस स्टैंड
अंबाडा फाटा
शनि मंदिर
बिजौरी फाटा
मोंदरा पुलिया
इंडेन गैस एजेंसी के पास (देढ़तलाई)
देढ़तलाई पब्लिक स्कूल के पास टर्न
ग्राम दाहिना
शेखपुरा बस स्टैंड निर्धारित किए गए हैं। इन प्वाइंटों पर आज रेक्टिफिकेशन का काम शुरू किया गया। जिसमे रंबल स्ट्रिप, व्हाइट मार्किंग, कैट आई (ब्लिंकर) दिशा सूचक और दुर्घटना संभावित क्षेत्र एक बोर्ड भी लगाये जायेंगे। इन कार्यों से चिन्हित ब्लैक स्पॉट प्वाइंटों पर होने वाली दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है।
एक महत्वपूर्ण नोट: पुलिस और प्रशासन अपना काम कर रहे हैं, लेकिन सड़क सुरक्षा तभी पूर्ण होती है जब नागरिक भी हेलमेट/सीटबेल्ट का प्रयोग करें और गति सीमा का पालन करें।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें